1 लाख 30 हजार वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन खरीदें 79 हजार से भी सस्ता, देखें फुल डील

Amazon पर 1 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू होने वाली और उससे पहले ही Samsung Galaxy S24 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 07:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Amazon पर 1 अगस्त से ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू होने वाली और उससे पहले ही Samsung Galaxy S24 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बीते साल 1 लाख 30 हजार में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 80 हजार से भी सस्ता खरीदने का मौका मिल रहा है। अमेजन पर यह स्मार्टफोन भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। वहीं अगर पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं तो भी काफी लाभ मिल सकता है। यहां हम आपको Galaxy S24 Ultra 5G पर डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: Price, Offers

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फ्लैगशिप फोन जनवरी, 2024 में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 78,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,150 रुपये की कटौती हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: Features, Specifications

  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई,वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
  • Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.