Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स

Amazon Great Summer Sale 2026 सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, TVs, ACs और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2026 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर मिल रहे बड़े डिस्काउंट
  • बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस से कीमत होगी और कम
  • TVs, ACs और लैपटॉप्स पर भी भारी बचत का मौका

Amazon Great Summer Sale 2026 में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े ऑफर्स लाइव

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Summer Sale 2026 LIVE: आज से अमेजन की गर्मियों की सबसे बड़ी सेल शुरू हो गई है। आज, यानी 8 मई से इसमें मिलने वाली डील्स का बेनिफिट सभी ग्राहक उठा सकते हैं, भले ही वो नॉन-Prime मेंबर्स हों। इस सेल की तरह इसमें भी प्लेटफॉर्म कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, हेडफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज आदि पर बड़े डिस्काउंट मिलने का दावा कर रहा है। स्मार्टफोन खरीदारों के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि Samsung, iQOO, Realme जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप कम कीमत में मिल रहे हैं।

Amazon Great Summer Sale 2026 extra benefits

चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा ऑफर्स क्रेडिट कार्ड पर हैं। EMI और फुल स्वाइप दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर बचत हो सकती है। No Cost EMI ऑप्शन भी हैं। पुराने प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा है, जिसमें यदि आप पुराने फोन, लैपटॉप या अप्लायंसेज एक्सचेंज करते हैं, तो आपको डिवाइस की कीमत के साथ एक्स्ट्रा बोनस भी मिलेगा। Amazon Pay कार्ड पर एक्स्ट्रा कैशबैक है, जिसमें फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा और साथ ही कैशबैक अलग से। Prime मेंबर्स को खास फायदे मिलेंगे, जैसे फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स।

Advertisement

Amazon Great Summer Sale 2026 best smartphone deals (Prices incl. Coupon and Bank Discount)

  • Samsung Galaxy S25 Ultra पर Amazon Sale 2026 में बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है और फोन अब Rs. 94,999 की इफेक्टिव सेल प्राइस (कूपन + बैंक ऑफर) में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus Nord 6 पर सेल के दौरान अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर Rs. 36,999 तक पहुंच गई है।
  • iQOO 15 भी Amazon Sale 2026 का हिस्सा बना हुआ है और ऑफर्स के बाद इस स्मार्टफोन को Rs. 66,999 की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus 13 पर भी भारी बचत का मौका मिल रहा है और सेल ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत Rs. 64,999 हो गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 फोल्डेबल फोन पर भी कीमत में कटौती की गई है और यह अब Rs. 1,67,999 की इफेक्टिव सेल प्राइस में उपलब्ध है।
  • Redmi Note 15 पर Amazon Sale के दौरान ऑफर दिए जा रहे हैं और फोन को Rs. 26,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।
  • बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Lava Bold N2 कम कीमत में उपलब्ध है और इसका इफेक्टिव सेल प्राइस Rs. 8,149 है।
  • Samsung Galaxy M17 5G पर भी डिस्काउंट ऑफर लाइव है और यह स्मार्टफोन अब Rs. 13,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Realme Narzo 90x 5G पर सेल के दौरान कीमत कम हुई है और यह डिवाइस Rs. 13,999 की इफेक्टिव प्राइस में उपलब्ध है।

Amazon Great Summer Sale 2026 deals on Laptops, Electronics, Home Appliances

इस बार होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सेल के दौरान एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन पर अच्छी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। यूजर्स को इन्वर्टर AC, स्मार्ट कूलिंग फीचर्स और एनर्जी एफिशिएंट मॉडल्स कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं सिंगल-डोर, डबल-डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मॉडल्स पर भी ऑफर्स लाइव हैं। इसके अलावा फ्रंट-लोड और टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।

Advertisement

सेल में Smart TVs भी सबसे बड़े आकर्षण में शामिल हैं। HD, Full HD और 4K टीवी मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यूजर्स बड़े स्क्रीन वाले टीवी, गेमिंग-रेडी डिस्प्ले और स्ट्रीमिंग फोकस्ड मॉडल्स कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप्स और टैबलेट्स पर भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। पतले और हल्के नोटबुक्स, अल्ट्राबुक्स और परफॉर्मेंस बेस्ड लैपटॉप्स के साथ स्टूडेंट और एंटरटेनमेंट फोकस्ड टैबलेट्स पर EMI और एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Amazon Sale 2026 में वियरेबल्स और ऑडियो डिवाइसेज पर भी बड़ी बचत देखने को मिल रही है। स्मार्टवॉच कैटेगरी में हेल्थ ट्रैकिंग, AMOLED डिस्प्ले और Bluetooth Calling फीचर वाले मॉडल्स कम कीमत पर उपलब्ध हैं। वहीं वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड ईयरफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर साउंड क्वालिटी और Noise Cancellation फीचर्स वाले कई ऑडियो प्रोडक्ट्स सेल में कम दाम पर खरीदे जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.