Amazon Great Republic Day Sale हुई Live, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स पर ये हैं बेस्ट डील!

Apple iPhone 13 (128GB) वेरिएंट को इस सेल में 50,999 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हरप्रीत सिंह, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2024 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Republic Day Sale 2024 शुरू हो चुकी है।
  • सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव है।
  • सेल में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर कमाल के ऑफर हैं।

Apple iPhone 13 (128GB) वेरिएंट को सेल में 50,999 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है।

Amazon Great Republic Day Sale 2024 शुरू हो चुकी है। सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव है जिसमें यूजर डील्स का बेनिफिट ले सकता है। नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह 13 जनवरी 12PM से शुरू हो जाएगी। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर कमाल के ऑफर और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। हम आपके लिए बेस्ट डील और ऑफर लेकर आए हैं जिनको प्राइम मेंबर अभी खरीद सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से डील्स पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है। लेकिन ध्यान दें कि नीचे बताए गए ऑफर्स केवल प्राइम मेंबर्स के लिए ही हैं। साथ ही इनकी कीमत सेल के दौरान कभी भी बदली जा सकती है। 
 

Amazon Great Republic Day Sale 2024 - Best mobile phone offers

Apple iPhone 13 128GB (Rs. 50,999)
Apple iPhone 13 (128GB) वेरिएंट को इस सेल में 50,999 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं तो इस डील के तहत 41,250 रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इस पर इंस्टेंट 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है। iPhone 13 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में A15 Bionic चिप लगी है। कंपनी ने रैम और बैटरी की जानकारी नहीं दी है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट के लिहाज से iOS 17.2 तक अपडेट लेता रहेगा जो कि एपल ओएस का लेटेस्ट वर्जन है। 

इसके कैमरा की बात करें तो डिवाइस में रियर में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा मिलता है। 5G, 4G LTE, और Bluetooth 5 की कनेक्टिविटी इसमें मिल जाती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। 
अभी खरीदें: Rs. 50,999 (MRP Rs. 59,900)

Honor 90 (Rs. 28,999)
Amazon Great Republic Day Sale 2024 में हॉनर के स्मार्टफोन Honor 90 को 22,999 रुपये तक की कीमत में पाया जा सकता है। जबकि इसका MRP 47,999 है। प्रोडक्ट पेज लिस्टिंग में 6 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया गया है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर यहां 27,100 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कंपनी दे रही है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है, क्वाड AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, और Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है। जो कि 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement
अभी खरीदें: Rs. 28,999 (MRP Rs. 47,999)

Samsung Galaxy A34 (Rs. 27,499)
Samsung Galaxy A34 5G की कीमत Rs. 27,499 तक कम हो गई है। इसके अलावा फोन पर Rs. 1,500 का कूपन डिस्काउंट भी है। बंडल एक्सचेंज ऑफर के तहत यहां 25,350 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और MediaTek MTK D1080 चिपसेट है। 
Advertisement
अभी खरीदें: Rs. 27,499 (MRP Rs. 35,499)

Samsung Galaxy S23 FE 5G (Rs. 59,999)
Advertisement
Amazon सेल में Samsung Galaxy S23 FE 5G पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 41,250 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है। वहीं, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर 9,250 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है। 
अभी खरीदें: Rs. 59,999 (MRP Rs. 79,999)
Advertisement
 

Amazon Great Republic Day 2024 Sale: Best deals on Amazon devices

Fire TV Stick
Amazon की इस सेल में Fire TV Stick की कीमत 2,999 रुपये तक कम हो गई है। 4K Max वेरिएंट को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका MRP 6,499 रुपये है। 
अभी खरीदें: Rs. 2,999 (MRP Rs. 4,999)

Kindle Oasis
Kindle Oasis ई रीडर को सेल में 18,999 रुपेय में खरीदा जा सकता है जबकि एमआरपी 21,999 रुपये है। इसमें 8जीबी स्टोरेज है और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। 
अभी खरीदें: Rs. 18,999 (MRP Rs. 21,999)

Echo Dot 5th Generation
स्मार्ट स्पीकर्स में Echo Dot 5th generation को 4,949 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्पीकर में मोशन डिटेक्शन फीचर है, टेम्परेचर सेंसर है, और अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट है। 
अभी खरीदें: Rs. 4,949 (MRP Rs. 5,499)
 

Amazon Great Republic Day Sale: Best electronics offers

Samsung Galaxy Tab S8
Samsung Galaxy Tab S8 को सेल में 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि एमआरपी 66,999 रुपये हैं। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर कस्टमर 6000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकता है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन या टैबलेट को एक्सचेंज करने पर यहां 41,250 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है। 
अभी खरीदें: Rs. 47,999 (MRP Rs. 66,999)

Mi Xiaomi Robot Vacuum-Mop 2i
रोबोट वैक्यूम क्लीनर Mi Xiaomi Robot Vacuum-Mop 2i को 13,999 रुपये (MRP Rs. 24,999) में खरीदा जा सकता है। इसमें Amazon Alexa और Google Assistant से वायस कमांड का सपोर्ट है। यह 270ml वाटर टैंक, और 450ml डस्टबिन के साथ आता है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से डील पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है। 
अभी खरीदें: Rs. 13,999 (MRP Rs. 24,999)

AirPods Pro 2nd generation
Apple AirPods Pro (second generation) को यहां सेल में 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एमआरपी 26,900 रुपये है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से डील पर 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है। 
अभी खरीदें: Rs. 19,999 (MRP Rs. 26,900)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर
  2. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  5. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
  6. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  2. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  3. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  4. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  5. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  6. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  9. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.