Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹51,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Samsung
Amazon पर Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है। यह सेल फेस्टिवल सीजन के मौके पर तगड़े ऑफर्स लेकर आई है। आज हम Samsung के बीते साल आए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात कर रहे हैं। Galaxy S25 Ultra 5G इस वक्त सबसे ज्यादा कम दामों पर उपलब्ध हो रहा है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि लंबे समय चल सकती है। यह Galaxy AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट (टाइटेनियम व्हाइट सिल्वर) ई-कॉमर्स साइट पर ₹94,999 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए सीधे ₹10,000 की बचत हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹84,999 हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन करेंगे तो ₹6500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत और कम होकर ₹78,499 हो जाएगी।
आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन बीते साल भारतीय बाजार में ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ₹51,500 सस्ता मिल रहा है। अगर आप नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।