Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की नई डील्स रिवील हो गई हैं। Lava के 4 बजट स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स के बाद कीमत ₹7,560 से शुरू हो रही है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Lava के 4 फोन पर बड़ी डील
Photo Credit: Lava
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से पहले Lava ने अपने कुछ बजट स्मार्टफोन्स की नई डील्स रिवील कर दी हैं। इस लिस्ट में Lava Bold N4 Lite, Bold N2 Lite, Bold N2 और Bold N2 5G शामिल हैं। इन चारों फोन की कीमतों में उपलब्ध सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है, जिसके बाद इनकी कीमत ₹7,560 से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि लिस्ट में 4G मॉडल्स के साथ एक 5G फोन भी शामिल है। अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Amazon की ये डील्स आपके काम की हो सकती हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Lava Bold N4 Lite का डील प्राइस ₹7,560 है। इसमें 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ 3GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग मिलती है। यह Android 16 Go Edition पर चलता है।
Lava Bold N2 Lite का डील प्राइस ₹8,370 है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर, 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग है। यह Android 15 Go पर चलता है और स्टोरेज को microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
Lava Bold N2 का डील प्राइस ₹8,730 है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Unisoc 9863A प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB RAM व 64GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह Android 15 Go पर चलता है।
लिस्ट में सबसे ज्यादा कीमत वाला Lava Bold N2 5G है, जिसका डील प्राइस ₹11,999 है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 6nm Unisoc T8200 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 6,000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग, 5G कनेक्टिविटी और IP64 रेटिंग है। यह Android 16 पर चलता है।
नोट: ऊपर बताई गई सभी कीमतें Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के डील प्राइस हैं और इनमें उपलब्ध सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है। Amazon पर सेल के दौरान लागू होने वाले बैंक और दूसरे ऑफर्स के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।