Amazon Sale 2025: 16GB रैम, 120W चार्जिंग वाला Realme GT 7 Pro गेमिंग फोन 18,000 रुपये सस्ता!

Amazon Great Indian Festival 2025 में Realme GT 7 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी डील आई है। बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 18,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro अब लॉन्च प्राइस से 17,000-18,000 रुपये सस्ता
  • SBI कार्ड + कूपन डिस्काउंट से कीमत घटी 42,999 रुपये तक
  • 120W चार्जिंग, 5800mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite चिपसेट

Amazon Sale 2025: Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की मूल कीमत 59,999 रुपये है

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में एक आई कैचर डील है, जो अभी तक शायद कई लोगों की नजरों से बची हुई है और वो है Realme GT 7 Pro की डील। स्मार्टफोन को नवंबर 2024 में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है, लेकिन अब, इस अमेजन सेल में इसे जबरदस्त डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है और यहां बैंक क्रेडिट कार्ड से बड़ा डिस्काउंट कूपन कोड के जरिए मिल रहा है। चलिए आपको डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Amazon Sale 2025: Realme GT 7 Pro Deal

Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की मूल कीमत 59,999 रुपये है, जबकि 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस सेल के दौरान इन दोनों वेरिएंट्स को 10,000 रुपये कम, यानी क्रमश: 49,999 रुपये और 55,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Advertisement

डील यहीं खत्म नहीं होती। अमेजन लिमिटेड समय के लिए 5,000 रुपये (16GB रैम वेरिएंट के लिए 6,000 रुपये) का कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है, जो आगे कीमत को क्रमश: 44,999 रुपये और 49,999 रुपये पर ले जाता है।

इसके ऊपर से यदि आप SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जो कीमत को और कम, यानी क्रमश: 42,999 रुपये और 47,999 रुपये पर ले आता है। सभी ऑफर्स को एक साथ मिलाया जाए, तो बेस वेरिएंट लॉन्च प्राइस से कुल 17,000 रुपये और टॉप वेरिएंट 18,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।Realme GT 7 Pro को मार्स ऑरेंज और गैलेक्सी ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Realme GT 7 Pro Specifications

कुछ खासियतों की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 2600Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट से लैस है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज टाइप शामिल है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर अल्ट्रासोनिक है। स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAhकी बैटरी से लैस है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप भी प्रभावित करता है, जिसमें रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX906 सेंसर), f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। कनेक्टविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GALILEO, Beidou, QZSS, NFC और USB Type C पोर्ट शामिल हैं। मोटाई 8.55 mm और वजन 220.2 ग्राम है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.