एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क

अगर वाई-फाई स्पीड कम हो जाए या इंटरनेट न चले तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 12:19 IST
ख़ास बातें
  • एल्युमिनियम फॉयल का मकसद वाई-फाई सिग्नल को सही दिशा देना है।
  • यह टेक्नोलॉजी खास साइज के रिफ्लेक्टर का इस्तेमाल करती है।
  • यह वाई-फाई सिग्नल को घर के जरूरी हिस्सों की ओर मोड़ने में मदद करती है।

एल्युमिनियम फॉयल से वाई-फाई सिग्नल को सही दिशा देने में मदद मिलती है।

Photo Credit: Pexels/

आमतौर पर घरों पर काम करने, टीवी या फोन उपयोग करने के लिए वाई-फाई कनेक्शन आम हो गए हैं। ऐसे में अगर वाई-फाई स्पीड कम हो जाए या इंटरनेट न चले तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मगर क्या आपने सोचा है कि एल्युमिनियम फॉयल होम नेटवर्किंग में सुधार कर सकती है। एक रिसर्च में पता चला है कि इसे खास तौर पर डिजाइन किए गए रिफ्लेक्टर का आकार देकर वाई-फाई राउटर के पीछे लगाया जाएगा तो यह बहुत काम कर सकता है। यह वायरलेस सिग्नल को उन कमरों की तरफ मोड़ सकती है जहां उनकी ज्यादा जरूरत है और दीवारों के बाहर जाने वाले सिग्नल को कम कर सकती है।

एल्युमिनियम फॉयल से वाई-फाई सिग्नल को सही दिशा देना में मदद मिलती है। हर तरफ एक जैसा सिग्नल भेजने के बजाय रिफ्लेक्टर लगा हुआ राउटर अपनी रेडियो वेव्स को अधिकतर घर के अंदर ही रख सकता है। इससे जरूरी जगहों पर कवरेज बेहतर होती है और घर के बाहर सिग्नल बहुत कम जाता है। यह एक छोटा सा बदलाव है, लेकिन इससे परफॉर्मेंस और प्राइवेसी दोनों बेहतर हो सकती हैं। रिसर्च से पता चलता है कि कैसे साधारण और सस्ती चीजें भी डेली की टेक्नोलॉजी को बेहतर बना सकती हैं और इसमें महंगा अपग्रेड या अतिरिक्त नेटवर्किंग इक्विपमेंट भी जरूरी नहीं है।

अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के रिसर्चर ने WiPrint नाम की टेक्नोलॉजी तैयार की है। यह टेक्नोलॉजी खास साइज के रिफ्लेक्टर का इस्तेमाल करती है जो कि 3डी-प्रिंटेड प्लास्टिक से बने होते हैं और जिन पर एल्युमीनियम की एक पतली लेयर चढ़ाई गई है। इसमें साधारण रसोई वाले एल्यूमिनियम फॉयल का नहीं, बल्कि खास साइज के 3D-प्रिंटेड रिफ्लेक्टर का उपयोग किया गया। यह वाई-फाई सिग्नल को घर के जरूरी हिस्सों की ओर मोड़ने में मदद करती है। हर रिफ्लेक्टर को किसी खास कमरे के लेआउट के हिसाब से सटीक तरीके से डिजाइन किया गया है। इससे राउटर की रेडियो वेव्स को उन जगहों की ओर मोड़ा जा सकता है जहां मजबूत कवरेज की जरूरत है, साथ ही उन दिशाओं में सिग्नल भेजने से रोका जा सकता है जहां इसकी जरूरत नहीं है।

रिसर्च में पता चला कि इससे लक्षित क्षेत्रों में सिग्नल की क्वालिटी और इंटरनेट की स्पीड में सुधार हुआ। वहीं घर के बाहर फैलने वाले सिग्नल में कमी आई। इससे नेटवर्क का फालतू फैलना कम होता है और बाहरी लोगों के लिए वाई-फाई नेटवर्क का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह कोई सिक्योरिटी ऑप्शन नहीं है। सिक्योर वाई-फाई के लिए मजबूत पासवर्ड, WPA3 एन्क्रिप्शन और सामान्य फर्मवेयर अपडेट बहुत जरूरी है। सबसे खास बात यह भी पता चली कि सिर्फ साधारण एल्युमिनियम फॉयल को राउटर के पीछे लगाने से ऐसे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। असली प्रभाव रिफ्लेक्टर के विशेष डिजाइन और आकार पर निर्भर करता है। 

अधिकतर होम वाई-फाई राउटर बिना शेड वाले लाइट बल्ब की तरह काम करते हैं। ये लगभग हर दिशा में रेडियो वेव्स फैलाते हैं। इससे कवरेज तो अच्छा आता है, लेकिन सिग्नल का कुछ हिस्सा घर के बाहर भी पहुंच जाता है। सिग्नल बाहर जाने पर नेटवर्क का दायरा बढ़ जाता है और इससे मालिक को फायदा नहीं होता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aluminium Foil, Wifi Signal, Tech Guide, How to

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.