अल्काटेल फ्लैश 2 4जी फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2015 18:53 IST
अल्काटेल कंपनी ने भारत में अपना फ्लैश 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पिछले साल लॉन्च किए गए अल्काटेल फ्लैश का अपग्रेडेड वर्ज़न बताए जा रहे फ्लैश 2 को एक वर्चुअल इवेंट में पेश किया गया। इस हैंडसेट की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अक्टूबर महीने में शुरू होगी।

अल्काटेल फ्लैश 2 स्मार्टफोन 5 इंच के आईपीएस एलसीडी एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल) के साथ आएगा। हैंडसेट में फाइव-प्वाइंट मल्टी-टच कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है माली-टी720एमपी4 जीपीयू। 2 जीबी रैम के साथ आने वाले इस हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

अन्य फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ2.0 एपरचर से लैस है। यह 4 गुना डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

(पढ़ें: अल्काटेल फ्लैश 2 बनाम अल्काटेल फ्लैश)

स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर सिंगल चार्ज के बाद 25 घंटे तक काम करेगी। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी और वाई-फाई शामिल हैं। फ्लैश 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
Advertisement

फ्लैश 2 स्मार्टफोन वॉल्केनिक ग्रे और माइका व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कीमत के बारे में फिलहाल कंपनी ने कुछ नहीं बताया। उम्मीद है कि इसके बारे में जल्द ही कोई घोषणा की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.