एयरटेल और गूगल की साझेदारी में जल्द आएंगे एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल और दिग्गज टेक कंपनी गूगल, आपस में साझेदारी कर भारत में एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लाएंगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 27 फरवरी 2018 17:31 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल और दिग्गज टेक कंपनी गूगल करेंगे आपस में साझेदारी
  • भारत में कम बजट वाले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लाएंगे
  • हैंडसेट मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध होने शुरू हो जाएंगे
टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल और दिग्गज टेक कंपनी गूगल, आपस में साझेदारी कर भारत में एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लाएंगी। कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाए जाएंगे। एयरटेल की 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत एंड्रॉयड गो हैंडसेट, इसी साल मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध होने शुरू हो जाएंगे। बता दें कि लावा और माइक्रोमैक्स, एंड्रॉयड गो पर आधारित अपना पहला 4जी फोन लाने वाली हैं। इस मुहिम का लक्ष्य देश के लाखों मोबाइल फोन यूज़र को कम स्टोरेज, कम डेटा खपत वाले सस्ते स्मार्टफोन मुहैया करवाना है।

एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का वर्ज़न है, जो खास तौर पर कम बजट के स्मार्टफोन में दिया जाएगा। यह वर्ज़न उन स्मार्टफोन के लिए बना है, जिनकी रैम 512 एमबी होगी। इसमें दिए गए ऐप कम बैंडविड्थ पर चलने में सक्षम होंगे। हालांकि, इन स्मार्टफोन में मायएयरटेल, एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक जैसे ऐप पहले से इंस्टाल करके दिए जाएंगे। इसके अलावा हैंडसेट में गूगल गो, गूगल मैप्स गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो, गूगल असिस्टेंट गो और फाइल्स गो जैसे ऐप का फायदा भी यूज़र को मिलेगा।
Advertisement

एयरटेल के सीएमओ वाणी वेंकटेश ने बताया, ''एंड्रॉयड गो देश के लाखों फीचर फोन यूज़र को बजट स्मार्टफोन का विकल्प देगा।'' साल 2017 में गूगल कह चुका है कि उसकी यह मुहिम बजट स्मार्टफोन को बढ़ावा देने के लिए है। हाल में कंपनी ने कहा था कि उसके एंड्रॉयड गो पर चलने वाले हैंडसेट से पर्दा एमडब्ल्यूसी 2018 में उठेगा। बता दें कि एयरटेल ने 'मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम' पिछले साल शुरू की थी। इसका उद्देश्य कम कीमत वाले 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना था। तब से कंपनी, हैंडसेट पर तमाम तरह के कैशबॉक और बंडल्ड प्लान लॉन्च कर चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.