Ai+ ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना MIVI One 5G और Vivo T5e से हो रही है।
Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e
Photo Credit: Ai+/MIVI/Vivo
Ai+ ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना MIVI One 5G और Vivo T5e से हो रही है। Ai+ Pulse 2 FE में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट आता है। MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। जबकि Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर मिलता है। आइए Ai+ Pulse 2 FE, MIVI One 5G और Vivo T5e के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Ai+ Pulse 2 FE के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है। वहीं MIVI One 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है। जबकि Vivo T5e के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है।
डिस्प्ले
Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 263 ppi है। जबकि MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo T5e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
बैटरी बैकअप
Ai+ Pulse 2 FE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि MIVI One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Ai+ Pulse 2 FE ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। वहीं MIVI One 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Vivo T5e एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है।
प्रोसेसर
Ai+ Pulse 2 FE में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट मिलता है। वही MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म है। जबकि Vivo T5e में ऑक्टा कोर UNISOC T7225 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Ai+ Pulse 2 FE में Pulse 2 FE के रियर में HDR सपोर्ट वाला एआई एसिस्टेड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं MIVI One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo T5e के रियर में f/2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Ai+ Pulse 2 FE में 4G VOLTE, 5G, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं MIVI One 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo T5e में वाई-फाई 2.4 GHz, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी 2.0,जीपीएस, ओटीजी और एफएम का सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी