फोन को कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G को Flipkart सेल में सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G को Flipkart सेल में सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन लॉन्च के बाद पहली बार बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन MediaTek Dimensity 7100 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए विस्तार से Ai+ Nova 2 Power 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 27,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 39% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 16,999 रुपये रह जाती है। लेकिन सीधे डिस्काउंट के साथ ही इस पर बैंक डिस्काउंट भी लिया जा सकता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1800 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे काफी सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। साथ में 8GB की रैम इसके साथ पेअर की गई है। साथ में 128GB की स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक माइक्रो एसडी कार्ड का विकल्प मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स NxtQuantum OS पर रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।
फोन में कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट की साइड 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
फोन को कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C जैसे विकल्प मिल जाते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी