‘पत्‍थर’ जितना मजबूत स्‍मार्टफोन AGM H5 लॉन्‍च! चाहे फेंकिए या डुबोइए, कुछ नहीं होगा इसे

H5 स्‍मार्टफोन में 109 dB कैपिसिटी का फोन स्‍पीकर है। यह मार्केट में मौजूद सबसे लाउड फोन स्‍पीकर है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 मार्च 2022 10:11 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिले हैं
  • फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी है
  • इसके 4GB/ 64GB वेरिएंट के दाम 269$ यानी लगभग 20,449 रुपये हैं

यह स्‍मार्टफोन 15 मार्च से 18 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Photo Credit: AGM Mobile

एक स्‍मार्टफोन मेकर कंपनी है ‘AGM मोबाइल'। रगड यानी मजबूत स्‍मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी उन यूजर्स के लिए डिवाइस पेश करती है, जिनकी आउटडोर एक्टिविटी ज्‍यादा है और जिन्‍हें हर कंडीशन में टिके रहने वाला स्‍मार्टफोन चाहिए। AGM मोबाइल ने अपने नए स्‍मार्टफोन H5 का ऐलान कर दिया है। इसे दुनिया का पहला ‘स्टॉक एंड्रॉयड 12' रगड स्मार्टफोन कहा जा रहा है। स्‍टॉक एंड्रॉयड यानी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम का एकदम ओरिजिनल फील, जिसमें किसी और इंटरनल ओएस की लेयर ना हो। H5 स्‍मार्टफोन को अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में कुछ ऐसी खूबियां हैं, जो आपको किसी और डिवाइस में नहीं मिलेंगी। 

H5 स्‍मार्टफोन की पहली बड़ी खूबी है इसमें दिया गया 109 dB कैपिसिटी का फोन स्‍पीकर। यह मार्केट में मौजूद सबसे लाउड फोन स्‍पीकर है। कंपनी कहना है कि H5 स्‍मार्टफोन के स्‍पीकर की आवाज इतनी तेज है कि यूजर्स एक भी नोटिफ‍िकेशन मिस नहीं करेंगे। यह स्‍मार्टफोन 15 मार्च से 18 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। पहले प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को कंपनी 15 फीसदी तक छूट के साथ AGM बड्स और चार्जिंग डॉक भी ऑफर कर रही है। बाद में प्री-बुकिंग कराने पर छूट 5 फीसदी तक सिमट जाती है। AGM H5 स्‍मार्टफोन को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 4GB/ 64GB वेरिएंट के दाम 269$ यानी लगभग 20,449 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट के दाम 299$ यानी लगभग 22,729 रुपये हैं।

AGM H5 स्‍मार्टफोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 12 पर चलता है। रगड स्‍मार्टफोन्‍स के मामले में यह सबसे लेटेस्‍ट है। इस वजह से यूजर्स को लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर और सिक्‍योरिटी अपडेट मिलते हैं। इस फोन को IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिले हैं। इन्‍हें आप ऐसे समझ सकते हैं कि यह स्‍मार्टफोन डेढ़ मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। धूल से होने वाले नुकसान से 99 फीसदी सेफ रहेगा और पानी में डेढ़ मीटर की गहराई तक 30 मिनट सुरक्षित रहेगा। ड्यूरेबिलिटी के मामले में चर्चित ब्रैंड इतने खरे नहीं उतरते हैं। यह परफॉर्मेंस के मामले में यह एवरेज है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G35 प्रोसेसर लगा है, जिस वजह से 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी नहीं मिलता। 

बात करें फोन की कुछ और खूबियों की, तो AGM H5 के पावरफुल स्पीकर के चारों ओर LED RGB  लाइटिंग है। फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी है। फोन में 6.52 इंच का LCD 5 पॉइंट मल्टी-टच डिस्प्ले है। कैमरों के मामले में भी यह डिवाइस दमदार नजर आती है। फोन में 20MP का नाइट विजन कैमरा, 48MP का मेन सेंसर और 20MP का फ्रंट कैमरा है। यह डिवाइस NFC को भी सपोर्ट करती है। डिवाइस को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी शिपिंग 18 अप्रैल से शुरू होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.