एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 11:41 IST
एसर ने बुधवार को न्यू यॉर्क में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया। नए स्मार्टफोन को कंपनी ने एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस नाम से लॉन्च किया है। लिक्विड ज़ेस्ट प्लस 250 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में अमेरिका में उपलब्ध होगा।

फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  नए एसर लिक्विड सीरीज स्मार्टफोन की टक्कर इसी क्षमता वाली बैटरी से लैस दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन से होगी। जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो, लेनोवो वाइब पी1 टर्बो और आसुस ज़ेनफोन मैक्स शामिल हैं।

एसर के इस नए स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

बात करें कैमरे की तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ट्राई-फोकस (लेजर, कंट्रास्ट और फेज डिटेक्शन) रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Advertisement

एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने स्विच अल्फा 12 लिक्विड-कूल्ड टू-इन-वन नोटबुक भी लॉन्च किया। यह लैपटॉप कंपनी की लिक्विडलूप टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.