8GB रैम, 5,000mAh बैटरी, 2 बैक कैमरा के साथ iQoo U5x फोन लॉन्च, जानें कीमत

गेमिंग के दौरान फोन को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसा कहा गया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 10:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है।
  • iQoo U5x में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है।
  • iQoo U5x में 6.5 इंच की एचडीप्लस एलसीडी डिस्प्ले है।

iQoo U5x में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQoo ने चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQoo U5x लॉन्च किया है। iQoo की ओर से यह एक बजट 4G स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQoo U5x एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS पर रन करता है। फोन में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट्स में आता है। फोन में 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। 
 

iQoo U5x price

iQoo U5x को चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 10,700 रुपये) है और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,100 रुपये) है। iQoo का यह अफॉर्डेबल हैंडसेट दो कलर वेरिएंट्स- पोलर ब्लू और स्टार ब्लैक में आता है। भारत में स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 
 

iQoo U5x specifications, features

iQoo U5x में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है। फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS पर रन करता है। iQoo U5x में 6.5 इंच की एचडीप्लस (1,600×720 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें रियर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। यह सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है। 

iQoo U5x की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी है। इसकी दाईं स्पाइन पर पावर बटन दिया गया है जिस पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

iQoo U5x में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह 28.5 दिनों तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ देता है। गेमिंग के दौरान फोन को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसा कहा गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  5. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  9. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.