अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता 8849 ने बाजार में अपना ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें प्रोजेक्टर लगा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2026 10:55 IST
ख़ास बातें
  • 8849 Tank 5 रग्ड फोन में 6.73 इंच की 3K AMOLED डिस्प्ले है।
  • 8849 Tank 5 रग्ड फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट दिया है।
  • 8849 Tank 5 रग्ड फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

8849 Tank 5 रग्ड फोन में 6.73 इंच की 3K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले है।

Photo Credit: 8849

चीनी स्मार्टफोन निर्माता 8849 ने बाजार में अपना ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें प्रोजेक्टर लगा हुआ है। जी हां 8849 Tank 5 रग्ड स्मार्टफोन प्रोजेक्टर की सुविधा देता है और दिन या रात के समय में कंटेंट देखा जा सकता है। इस फोन का प्रोजेक्टर हाई-ब्राइटनेस मोड में 5 घंटे और नाइट मोड में 6 घंटे तक चल सकता है। यहां हम आपको 8849 Tank 5 रग्ड स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

8849 Tank 5 Price

कीमत की बात करें तो 8849 Tank 5 के सिंगल 18GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत $899.99 (लगभग 84,791 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 8849 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisement

8849 Tank 5 का प्रोजेक्टर

TANK 5 फोन में 220-ल्यूमेन और 2048×1080 हाई-रेजॉल्यूशन वाला प्रोजेक्टर है, जो सिर्फ अंधेरे में ही नहीं, बल्कि घर के अंदर दिन की रोशनी या बाहर छायादार जगहों पर भी साफ और क्लियर इमेज दिखाता है। यह हाई-ब्राइटनेस मोड में 5 घंटे और नाइट मोड में 6 घंटे तक चल सकता है, जिससे यह लंबे समय तक प्रोजेक्शन के इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। इसमें लगा स्मार्ट PA स्पीकर (97dB) आउटडोर मूवी और प्रेजेंटेशन के लिए क्लियर और तेज साउंड देता है।

8849 Tank 5 Features & Specifications

8849 Tank 5 रग्ड फोन में 6.73 इंच की 3K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। इस फोन में फ्लैगशिप 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट दिया गया है। इसमें 2K प्रोजेक्टर है जो 4m लेजर ऑटोफोकस और कीस्टोन करेक्शन में अपग्रेड किया गया है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tank 5 रग्ड फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 17600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इस फोन में 18GB RAM और 18GB वर्चुअल रैम है। वहीं 512GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.