7250mAh बैटरी, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ Honor Tablet 8 लॉन्च, जानें कीमत

Honor Tablet 8 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इस टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस टैबलेट में 7,250mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Honor Tablet 8 में 12 इंच की IPS मल्टी टच डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Tablet 8 के 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,700 रुपये है।
  • Honor Tablet 8 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Honor Tablet 8 में 12 इंच की IPS मल्टी टच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में Honor Tablet 8 को लॉन्च कर दिया है। चाइजी कंपनी के इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Magic UI 6.1 से लैस है। स्टोरेज के लिए Honor के इस टैबलेट में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट 12 इंच की IPS डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 7,250mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको ऑनर के इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor Tablet 8 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor Tablet 8 के  4GB + 128GB  स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,499 यानी कि लगभग 17,700 रुपये है। वहीं यह प्री सेल के दौरान CNY 1,399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,500 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं इस टैबलेट का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,799 यानी कि करीब 21,250) में उपलब्ध होगा। और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,999 यानी कि लगभग 23,600 रुपये में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह टैबलेट Dawn Blue, Dawn Gold और Mint Green में उपलब्ध होगा।
 

Honor Tablet 8 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor Tablet 8 में 12 इंच की IPS मल्टी टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,000x1,200 पिक्सल, 195PPI और पीक ब्राइटनेस 350 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह टैबलेट ऑक्टा करो Snapdragon 680 SoC पर बेस्ड है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो Honor Tablet 8 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इस टैबलेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और USB ओटीजी सपोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस टैबलेट में 7,250mAh की बैटरी दी गई है जो कि 126 मिनट का चार्जिंग समय लेती है और 59 दिनों का स्टैंडबाय समय देती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 278.54mm, चौड़ाई 174.06mm, मोटाई 6.9mm और वजन 520 ग्राम है। यह टैबलेट एक माइक्रोफोन और 8 स्पीकर से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.00 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2,000x1,200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7,250 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.