Samsung Galaxy A71 की तस्वीर लीक, Samsung Galaxy A11 के स्पेसिफिकेशन आए सामने

Samsung Galaxy A11 हैंडसेट को गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया है। नाम से ही साफ है कि यह इस साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 19:41 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का दावा
  • Samsung Galaxy A71 5G से भी उठ सकता है पर्दा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए11 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
Samsung Galaxy A71 के बारे में बीते कुछ हफ्तों में कई बार जानकारियां सामने आई हैं। इसके रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। अब सैमसंग गैलेक्सी ए71 की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हई है। इसमें डिस्प्ले के केंद्र में ऊपर की तरफ होल-पंच है। इस डिज़ाइन की झलक हमें Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy Note 10 सीरीज में मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त किफायती Samsung Galaxy A11 हैंडसेट को गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया है। नाम से ही साफ है कि यह इस साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड होगा।

Samsung Galaxy A71 के रेंडर को इवान ब्लास (@evleaks) द्वारा साझा किया गया है। गैलेक्सी ए71 के बेज़ल बेहद ही पतले हैं। तस्वीर में गैलेक्सी ए71 में होल-पंच डिज़ाइन है। इसे डिस्प्ले के मध्य में जगह मिली है।
Advertisement

दावा किया गया है कि फोन में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। लेंस को L के आकार में अरेंज किया जाएगा। एक अलग रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए71 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और डेप्थ सेंसिंग के लिए 3D ToF कैमरा होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए जाने की खबर है। इस फोन के 5जी वेरिएंट को Samsung Galaxy A71 5G के नाम से बुलाया जाएगा। यह एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर से लैस होगा।
 
सैमसंग गैलेक्सी ए11 को अगले साल लॉन्च किए जाने की चर्चा है। इसे गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। बेंचमार्किंग साइट पर फोन को SM-A115G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होंगे। एक पुरानी रिपोर्ट में SM-A115 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की जानकारी मिली थी। अफसोस कि Samsung Galaxy A11 के लॉन्च की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.