5G AT&T Fusion स्मार्टफोन 4750mAh बैटरी, 4GB रैम, 48MP कैमरा के साथ सस्ती कीमत में लॉन्च

AT&T Fusion 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है जिसे 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 21:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, प्राइमरी सेंसर 48MP का है।
  • AT&T Fusion 5G एंड्रॉयड 11 पर रन करता है।
  • स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

AT&T Fusion 5G में 4,750mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

अमेरिकी टेलीफोन और टेलीग्राफ कंपनी AT&T ने सस्ता 5जी फोन AT&T Fusion 5G लॉन्च किया है। हालांकि फोन को कंपनी ने फिलहाल अमेरिका में ही लॉन्च किया है। शुरुआत में कहा गया कि फोन मिलीमीटर वेव 5जी (mmWave 5G) को सपोर्ट करेगा। लेकिन ऐसा असल में अब नहीं होगा और फोन मार्केट में उपलब्ध बाकी बजट 5जी स्मार्टफोन्स की तरह ही सब-6 गीगाहर्ट्ज़ 5जी (sub-6GHz 5G) पर काम करेगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। AT&T Fusion 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस है। 
 

AT&T Fusion 5G Price, Availability

AT&T Fusion 5G का प्राइस 219.99 डॉलर (लगभग 16 हजार रूपये) है। AT&T पेमेंट प्लान के साथ इसे 6.12 डॉलर प्रति माह (लगभग 455 रुपये प्रति माह) पर भी खरीदा जा सकता है। फोन की सेल अमेरिका में 7 जनवरी से शुरू हो रही है। 


AT&T Fusion 5G Specifications

AT&T ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है लेकिन Digital Trends की एक रिपोर्ट में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन बताई गई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, AT&T Fusion 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज कैपिसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.82 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1640 पिक्सल है। डिस्प्ले में ड्यूड्रॉप नॉच देखने को मिलती है और बड़ी सी चिन दी गई है। टेलीकॉम कंपनी ने इसके डिस्प्ले पैनल के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट कहती है कि यह एक LCD पैनल है। 

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसके सपोर्ट में तीन और कैमरा दिए गए हैं। इनमें पहला 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर है जिसके बाद 2MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया है जिसको नॉच के अंदर ही फिट किया गया है। 
Advertisement

AT&T Fusion 5G के फीचर्स में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी देखने को मिलते हैं। इनमें डुअल बैंड वाइफाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है। फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करता है। इसमें 4,750mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन के डायमेंशन 6.94 x 3.09 x 0.38 इंच हैं और भार 221 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.