भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G महज Rs 9,999 में लॉन्च, साथ में Probuds भी फ्री

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G लॉन्च कर दिया है।
  • Lava Blaze 5G फिलहाल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
  • Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G लॉन्च कर दिया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कंपनी ने अपनी इस बजट 5जी स्मार्टफोन का खुलासा किया था। MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 7GB RAM वाले इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Lava Blaze 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lava Blaze 5G फिलहाल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, स्टॉक खत्म होने तक यह फोन किफायती कीमत पर उपलब्ध रहेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Glass Blue और Glass Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए कंपनी इस फोन के साथ एक अन्य सुविधा भी प्रदान कर रही है, जिसमें ग्राहकों घर बैठे ही अपना फोन रिपेयर करवा सकते हैं। कंपनी अभी फोन खरीदने पर 1,599 रुपये के प्रोबड्स फ्री दे रही है।
Advertisement
 

Lava Blaze 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कर्व्ड स्क्रीन सिस्टम है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU पर काम करता है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।  स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM ऑप्शन दिया गया है, जिसके चलते RAM बढ़कर 7GB तक हो सकती है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, दूसरा डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.