512GB स्टोरेज में लॉन्च होगा Motorola Edge X30 का नया वेरिएंट!

इसके मुकाबले रेगुलर Moto Edge X30 स्‍मार्टफोन 128GB और 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा नहीं है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 11:47 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला (Motorola) ने पिछले साल दिसंबर में ये फोन लॉन्‍च किए थे
  • क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस यह पहली डिवाइस थी
  • अब इसके अंडर स्‍क्रीन कैमरा मॉडल का नया वेरिएंट लाने की तैयारी है

Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) POLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

मोटोरोला (Motorola) ने पिछले साल दिसंबर में Moto Edge X30 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस यह पहली डिवाइस थी। कंपनी ने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले Moto Edge X30 Special Edition को भी लॉन्‍च किया था। इसे 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया था। खबरें हैं कि अब कंपनी इसका एक और वेरिएंट लाने की तैयारी में है। यह 512GB स्‍टोरेज मॉडल होगा। इस हफ्ते के आखिर में इस मॉडल को लॉन्‍च किया जा सकता है। 

कंपनी की ओर से शेयर किए गए ‘Motorola Edge X30 अंडर स्क्रीन एडिशन' स्मार्टफोन के नए टीजर पोस्टर से संकेत मिलता है कि डिवाइस 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पैक होकर आएगी। इसके मुकाबले रेगुलर Moto Edge X30 स्‍मार्टफोन 128GB और 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा नहीं है। 

Moto Edge X30 स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड MYUI 3.0 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) POLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक की LPDDR5 रैम मिलती है। 

फोटोग्राफी के लिए Moto Edge X30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का OmniVision's OV50A40 प्राइमरी कैमरा है। कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट भी है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्‍फी के लिए 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है। इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 194 ग्राम है।
Advertisement

दिसंबर में कंपनी ने इस डिवाइस के साथ Moto Edge S30 स्मार्टफोन को भी लॉन्‍च किया था। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 888+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक की LPDDR5 रैम मिलती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.