194MP कैमरा के साथ Motorola के धांसू स्मार्टफोन Motorola Frontier का रेंडर लीक!

प्रोसेसर के तौर पर फोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिप हो सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2022 12:02 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसर के तौर पर फोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिप हो सकती है।
  • शेयर की गई फोटो में फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ है।
  • 194 मेगापिक्सल कैमरा के साथ यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन होगा।

Photo Credit: twitter/evleaks

Motorola जल्द ही एक शानदार स्मार्टफोन के साथ अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। कंपनी के इस फोन का कोडनेम फ्रंटियर (Frontier) बताया जा रहा है। फोन की एक फोटो ऑनलाइन लीक की गई है जिसमें इसका शानदार डिजाइन दिखाई देता है। डिस्प्ले में पंच होल कटआउट देखा जा सकता है और इसकी डिस्प्ले को 6.7 इंच साइज की बताया जा रहा है। ग्लास प्रोटेक्शन आजकल हर प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलता है। चूंकि मोटोरोला यह एक अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन होगा तो जाहिर है कि इसमें ग्लास प्रोटेक्शन दिया ही जाएगा जो कि फोटो में चमकते रियर पैनल से भी संकेत मिल जाता है। 

टिप्स्टर Evan Blass ने मोटोरोला के कथित Frontier मॉडल की एक फोटो को ट्विटर पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है। यह एक एचडी फोटो है जिसमें फोन का डिजाइन साफ देखा जा सकता है। फोन मैटेलिक ग्रे कलर में दिखाया गया है जो काफी चमकदार लगता है। फोन की डिस्प्ले कर्व्ड नजर आ रही है और बेजल काफी पतले हैं। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि इस कथित फोन का डिस्प्ले साइज 6.7 इंच का होगा। 

फोटो में दिखाई देने वाला फोन का रियर पैनल बहुत आकर्षित करने वाला है और पहली नजर में ही ध्यान खींच लेता है। प्राइमरी कैमरा काफी बड़ा है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसका रिजॉल्यूशन 194 मेगापिक्सल होगा जो कि इंडस्ट्री में अब तक किसी भी फोन में नहीं देखा गया है। इस कैमरा का सेंसर Samsung की ओर दिया जाने वाला S5KHP1 बताया जा रहा है। फोटो में एक प्राइमरी कैमरा के साथ 2 और लेंस देखे जा सकते हैं। यानि कि यह ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके बाकी कैमरों में से दूसरा 50 मेगापिक्सल का Samsung SKJN1SQ03 अल्ट्रावाइड कैमरा कहा जा रहा है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है। 

प्रोसेसर के तौर पर फोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिप हो सकती है। अभी तक इस फोन के बारे में ज्यादा लीक्स भी सामने नहीं आए हैं। हो सकता है कि इसे सर्टिफिकेशन साइट्स पर आने में अभी कई महीने का वक्त लगे। लेकिन लीक की गई फोटो से पता चलता है कि मोटोरोला इस स्मार्टफोन के साथ इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.