12000mAh की धांसू बैटरी, 16MP सेल्फी कैमरा, 8GB रैम के साथ Doogee S89, S89 Pro मोबाइल लॉन्च, जानें कीमत

DoogeeMall वेबसाइट के अनुसार, Doogee S89 की कीमत $309.99 यानी कि करीब 24,800 रुपये है। वहीं Doogee S89 Pro की कीमत $359.99 यानी कि करीब 28,800 रुपये है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Doogee S89 और Doogee S89 Pro रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं।
  • स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S89 Pro एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
  • स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S89 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Doogee

ग्लोबल बाजार में Doogee S89 और Doogee S89 Pro रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 12,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं इनमें MediaTek Helio P90 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन वर्तमान में बिक्री के लिए AliExpress और DoogeeMall वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन के लिए ये स्मार्टफोन Black और Orange कलर्स में उपलब्ध हैं। AliExpress वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन 26 अगस्त तक डिस्काउंटेड कीमत में खरीदे जा सकते हैं। Doogee S89 Pro की बिक्री 25 अगस्त से होगी और Doogee S89 की बिक्री 28 अगस्त से शुरू होगी।
 

Doogee S89 और S89 Pro की कीमत


कीमत की बात करें तो DoogeeMall वेबसाइट के अनुसार, Doogee S89 की कीमत $309.99 यानी कि करीब 24,800 रुपये है। वहीं Doogee S89 Pro की कीमत $359.99 यानी कि करीब 28,800 रुपये है। ये दोनों ही फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए AliExpress और DoogeeMall वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं। AliExpress साइट पर Doogee S89 को पहले 200 ग्राहक $189.99 यानी कि 15,200 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Doogee S89 Pro को $219.99 यानी कि करीब 17,600 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Doogee S89 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S89 Pro एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा करो MediaTek Helio P90 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 12,000mAh की बैटरी है जो कि 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Doogee S89 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Doogee S89 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 20 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। बैटरी के लिए इसमें 12,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

12000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

12000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doogee S89, Doogee S89 Pro, Rugged Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  2. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  5. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  8. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  9. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  10. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.