Zomato ने वेज फूड के लिए शुरू किया 'ग्रीन फ्लीट', भड़क गए यूजर! कंपनी बोली, अब नहीं होगा ...

Zomato आने वाले दिनों इसी तरह की और भी स्पेशल फ्लीट चलाने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 09:54 IST
ख़ास बातें
  • लेकिन कुछ यूजर्स को यह नई शुरुआत पसंद नहीं आई
  • घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
  • केक के लिए भी स्पेशल फीट देखने को मिल सकता है

Zomato आने वाले दिनों इसी तरह की और भी स्पेशल फ्लीट चलाने की योजना पर काम कर रही है।

Zomato ने शाकाहारी भोजन यानी वेज फूड पसंद करने वालों के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अब वेज फूड ऑर्डर करने वालों के लिए स्पेशल फ्लीट चलाएगा। यानी वेज फूड के लिए डिलीवरी पर्सन भी अलग होगा। यहां तक कि इनकी टीशर्ट भी रेड कलर की बजाए ग्रीन कलर में होगी। कंपनी ने इसकी शुरुआत कर दी है। प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वेज चाहने वाले कस्टमर्स के लिए हमने 'प्योर वेज मोड' (Pure Veg Mode) लॉन्च किया है। जिसके लिए फ्लीट की यूनिफॉर्म और डिलीवरी बॉक्स तक ग्रीन कलर के होंगे। लेकिन कुछ यूजर्स को यह नई शुरुआत पसंद नहीं आई! 

Zomato के CEO दीपिंद्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। गोयल ने बताया कि भारत में वेजिटेरियन खाना खाने वालों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा है। और कस्टमर्स के यहां से जो सबसे महत्वपूर्ण फीडबैड मिला है, वो यह कि कस्टमर उनके खाना बनाने के तरीके, और खाने को हैंडल करने के तरीके को लेकर बहुत संवेदनशील है। जोमेटो के इस लेटेस्ट मोड में केवल उन रेस्टोरेंट्स को शामिल किया जाएगा जो सिर्फ और सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही देते हैं। 
 

Advertisement
कंपनी चरणबद्ध तरीके से इस नए मोड को रोल आउट कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में देशभर में यह सर्विस उपलब्ध होगी। दीपिंद्र गोयल ने यह भी कहा कि ग्रीन डिलीवरी बॉक्स में केवल वेज ऑर्डर ही भेजे जाएंगे। इसमें नॉन वेज फूड को नहीं रखा जाएगा। इतना ही नहीं, कोई नॉन-वेज बनाने वाला रेस्टोरेंट अगर वेज डिश भी दे रहा है, तो भी ग्रीन बॉक्स में उसके लिए जगह नहीं है। 

घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस कदम की सराहना की है। वहीं, कई ने इसे भेदभावपूर्ण बताया है। यूजर्स ने यह भी कहा कि अब कुछ सोसायटीज तो रेड-शर्ट डिलीवरी पर्सन को बैन ही कर देंगीं। कई यूजर्स ने दावा किया कि प्लेटफॉर्म का यह कदम भेदभाव वाला है जिसके कारण उन्होंने अपने फोन से ही जोमेटो ऐप को डिलीट कर दिया है। वहीं सीईओ का कहना है कि इसका किसी भी धर्म या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यूजर्स को भड़कता देख कंपनी ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब वेज फ्लीट वाले डिलीवरी पर्सन के लिए ग्रीन टीशर्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 

Zomato आने वाले दिनों इसी तरह की और भी स्पेशल फ्लीट चलाने की योजना पर काम कर रही है। इसमें केक के लिए स्पेशल फीट देखने को मिल सकता है। खबर है कि कंपनी केक फ्लीट के लिए हाइड्रॉलिक बैलेंसर का इस्तेमाल करेगी ताकि डिलीवर के दौरान केक जैसे के तैसे रूप में कस्टमर तक पहुंच सके। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.