360 डिग्री साउंड वाले Zebronics के नए साउंडबार Zeb Juke Bar 9850 लॉन्‍च, जानें प्राइस

Zebronics Zeb Juke Bar 9850 725W साउंडबार में 5.2.4 का सराउंड सिस्‍टम है, जिसमें डुअल वायरलैस सबवूफर्स हैं। साउंडबार में 5 ड्राइवर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Zebronics के नए साउंडबार भारत में लॉन्‍च
  • 27999 रुपये है इनकी कीमत
  • नए साउंडबार में 5.2.4 सराउंड साउंड है

Zebronics के नए साउंडबार में 5.2.4 सराउंड साउंड है। 725 RMS आउटपुट दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Zebronics New Soundbar : जिबरॉनिक्‍स ने भारतीय मार्केट में एक नए साउंडबार को पेश किया है। इसका नाम Zebronics Zeb Juke Bar 9850 725W है। नए साउंडबार में 5.2.4 का सराउंड सिस्‍टम मिलता है, जिसमें डुअल वायरलैस सबवूफर्स खास हैं। साउंडबार में कंपनी ने 5 ड्राइवर लगाए हैं। दावा है कि पूरे सेटअप के साथ यूजर को 360 डिग्री ऑडियो एक्‍सपीरियंस मिलेगा। यह डॉल्‍बी एटमॉस टेक्‍नॉलजी से पैक्‍ड है। शानदार बास मिलने का दावा भी किया जा रहा है। इस साउंडबार को मूवीज, म्‍यूजिक और गेमिंग के लिए बेहतर बताया गया है। 
 

Zebronics Zeb Juke Bar 9850 725W Price in india 

Zebronics Zeb Juke Bar 9850 725W को 27999 रुपये में लाया गया है। इसे एमेजॉन से लिया जा सकता है। 
Advertisement
 

Zebronics Zeb Juke Bar 9850 725W Specifications, features 

Zebronics के नए साउंडबार में 5.2.4 सराउंड साउंड है। 725 RMS आउटपुट दिया गया है। BT v5.3 कनेक्टि‍विटी को ये सपोर्ट करते हैं। HDMI पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और AUX केबल कनेक्टिविटी इनमें मिलती है। डॉल्‍बी एटमॉस साउंड दिया गया है। 
ये डुअल वायरलैस सबवूफर के साथ आते हैं। टॉप फायरिंग स्‍पीकर दिए गए हैं। दावा है कि इनका बास काफी पावरफुल है। RGB LED लाइट भी इनमें इस्‍तेमाल की गई है। इन्‍हें दीवार पर लगाया जा सकता है। ये एलईडी डिस्‍प्‍ले के साथ आते हैं, जिससे पूरी फंक्‍शनिंग को मॉनिटर किया जा सकता है।  

साउंडबार की एक और खूबी है इनके साथ मिलने वाला वायरलैस UHF माइक्रोफोन जिसे लाइव इवेंट के दौरान इस्‍तेमाल किया जा सकता है। ये साउंडबार ऑनलाइन लिए जा सकते हैं। कंपनी ने किसी डिस्‍काउंट की जानकारी नहीं दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.