YouTube Premium Lite प्लान भारत में लॉन्च: Rs 89 में Ad-free एक्सपीरिएंस! लेकिन नहीं मिलेंगे ये फीचर्स

YouTube Premium Lite प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी डिवाइस पर काम करेगा, चाहे स्मार्टफोन हो, लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • YouTube का कहना है कि “अधिकतर वीडियो” पर बिना विज्ञापन का अनुभव मिलेगा
  • सब्सक्रिप्शन की कीमत सिर्फ 89 रुपये प्रति माह रखी गई है
  • बैकग्राउंड प्ले या YouTube Music जैसी प्रीमियम फीचर्स शामिल नहीं

भारत में सालाना YouTube Premium Lite की कीमत 89 रुपये प्रति माह है

Photo Credit: Unsplash

भारत में Ad-free YouTube एक्सपीरिएंस थोड़ा किफायती होने जा रहा है। अब तक विज्ञापनों से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए केवल महंगा YouTube Premium सब्सक्रिप्शन एकमात्र ऑप्शन था। लेकिन अब Google की इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने भारत में YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया सब्सक्रिप्शन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो सिर्फ वीडियो बिना विज्ञापन देखना चाहते हैं और बैकग्राउंड प्ले या YouTube Music जैसी प्रीमियम फीचर्स की जरूरत नहीं है।

भारत में नए YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत सिर्फ 89 रुपये प्रति माह रखी गई है, जो YouTube Premium Student Plan के बराबर है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को “अधिकतर वीडियो” पर बिना विज्ञापन का अनुभव मिलेगा। इनमें गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज और कई दूसरी कैटेगरी का कंटेंट शामिल है। हालांकि, YouTube ने साफ नहीं किया कि "अधिकतर वीडियो" का मतलब किन वीडियो पर विज्ञापन नहीं दिखेंगे और किन पर दिख सकते हैं।

Advertisement

प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी डिवाइस पर काम करेगा, चाहे स्मार्टफोन हो, लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि Premium Lite में YouTube Music का ऐड-फ्री एक्सेस नहीं मिलेगा। इसके अलावा, म्यूजिक कंटेंट, शॉर्ट्स और सर्च/ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन दिखाई देने की संभावना बनी रहेगी।

बता दें कि YouTube Premium प्लान के साथ बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड का ऑप्शन भी मिलता है, जो इस किफायती प्लान में शामिल नहीं होगा। इसका मकसद केवल वीडियो प्लेबैक को एड-फ्री करना है।

कीमतों की बात करें तो फिलहाल भारत में सालाना YouTube Premium की कीमत 1,490 रुपये है। वहीं, इंडिविजुअल प्लान 149 रुपये प्रति माह, फैमिली प्लान 299 रुपये प्रति माह और डुओ (दो सदस्य) प्लान 219 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। इसके मुकाबले नया 89 रुपये वाला Premium Lite प्लान सिर्फ Ad-Free वीडियो चाहने वाले यूजर्स के लिए बजट-फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.