YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे

YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 18:25 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे Auto Speed फीचर के रूप में टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया है
  • इसके अलावा On-the-go कंट्रोल व्यू फीचर भी आया है
  • यह कंटेंट स्ट्रीमिंग को बहुत आसान बना देता है

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए कुछ खास नए फीचर्स टेस्टिंग के तौर पर पेश किए हैं।

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए कुछ खास नए फीचर्स पेश किए हैं। अगर आपको वीडियो देखते समय विज्ञापन देखना पसंद नहीं है तो YouTube Premium आपको बिना एड देखे वीडियो देखने की सहूलियत देता है। लेकिन अब यह कई और काम के फीचर्स भी लेकर आया है। YouTube Premium यूजर्स के लिए अब ऐसी सुविधा भी आ गई है जिससे आप अपने वीडियो की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। यानी यह वीडियो को कुछ फास्ट कर देता है जिससे आपका टाइम भी बचता है और वीडियो को मैन्युअली कंट्रोल करने का झंझट भी नहीं रहता है। कंपनी ने नए एक्सपेरिमेंटल फीचर्स को रोलआउट किया है।

YouTube Premium यूजर्स के लिए कंपनी ने इसे Auto Speed फीचर के रूप में टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया है। एंड्रॉयड अथॉरिटी के अनुसार, यह वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है। इसके अलावा On-the-go कंट्रोल व्यू फीचर भी आया है जो प्लेबैक को कंट्रोल करता है। यानी जब आप सफर में होते हैं या चल रहे होते हैं तो यह कंटेंट स्ट्रीमिंग को बहुत आसान बना देता है। यह आइए विस्तार से जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में। 

YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है। यानी 1.5x या 2x आपको मैन्युअली चुनना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह वीडियो की स्पीड को ऑटोमैटिकली बढ़ा देता है। अनचाहे पॉज (pause), फिलर्स, या दोहराए गए वाक्य यह खुद हटा देता है, वहीं, अगर वीडियो में अगर कुछ बहुत खास बातें या बिंदु आते हैं तो यह वहां पर खुद स्लो भी हो जाता है जिससे आप उस बात को बेहतर तरीके से समझ पाएं। यानी वीडियो की समझ से कोई समझौता नहीं होगा। 

YouTube का दूसरा नया फीचर On-the-go कंट्रोल के रूप में आया है। यह हैवी ऑडियो कंटेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। यानी अगर आप कोई लॉन्ग वीडियो, पॉडकास्ट, टॉक शो आदि देख रहे हैं तो यह वीडियो को स्वयं ऑप्टिमाइज कर देता है। यह वीडियो के ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स जैसे कमेंट सेक्शन, रिकमेंडेशन और वीडियो डिस्क्रिप्शन आदि को हटा देता है जिससे आपको एक हैंड्स फ्री वीडियो एक्सपीरियंस मिलता है। कुल मिलाकर आपको वीडियो प्लेबैक का पूरा कंट्रोल ऑटोमैटिकली मिल जाता है। 

कैसे करें इस्तेमाल

  • YouTube Premium यूजर्स के लिए यह फीचर टेस्टिंग के तौर पर मौजूद है। 
  • इसके लिए आप अपने फोन में YouTube ऐप खोलें। 
  • Settings में जाएं और "Try experimental new features" पर टैप करें।
  • यहां पर आपको अपडेट के तहत Auto Speed का ऑप्शन मिलेगा जिसके लिए "Try now" चुनें।
  • अब आप वीडियो देखते समय प्लेबैक स्पीड सेटिंग्स में जाकर "Auto Speed" को ऑन करके इस फीचर का लाभ ले सकते हैं।
  • On-the-go फीचर आपको वीडियो देखते समय प्रॉम्प्ट के रूप में खुद दिखाई दे जाता है।  
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.