YouTube नहीं रहा अब 'बच्चों का खेल', पेरेंट्स का होगा पूरा कंट्रोल! आए नए फीचर

YouTube के नए फीचर्स में अब कंपनी ने बेडटाइम अलर्ट फीचर भी जोड़ दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 16:03 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ने प्लेटफॉर्म में कई नए कंट्रोल फीचर्स पेरेंट्स के लिए जोड़े
  • Shorts को देखने के लिए पेरेंट्स अब एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।
  • YouTube ने क्रिएटर गाइड फीचर भी लॉन्च किया है।

YouTube ने क्रिएटर गाइड फीचर भी लॉन्च किया है जिसके तहत उपयोगी कंटेंट ही वीडियो फीड में आएगा।

Photo Credit: Freepik

YouTube एक ऐसा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिसके दुनियाभर में अरबों यूजर्स हैं। YouTube पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है। सोशल मीडिया का दायरा अभी भी लगातार बढ़ रहा है, और इंटरनेट पर लोग अब पहले से कहीं ज्यादा समय बिताने लगे हैं। इसमें हर तरह के यूजर्स शामिल हैं जिसमें बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चिंता रहती है बच्चों या किशोरों को नकारात्मक या गैर जरूरी कंटेंट देखने से कैसे रोका जाए। YouTube ने अब इस दिशा में नए फीचर्स लॉन्च कर पेरेंट्स का कंट्रोल पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। YouTube ने कई नए फीचर्स जारी कर दिए हैं जो पेरेंट्स को पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल की पावर देते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

YouTube ने प्लेटफॉर्म में कई नए कंट्रोल फीचर्स पेरेंट्स के लिए जोड़ दिए हैं। ये टूल्स पेरेंट्स के लिए ऐसे फीचर्स लेकर आते हैं जिनकी मदद से वे बच्चों की कंटेंट व्यूइंग को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं प्रत्येक नए फीचर के बारे में। YouTube ने अधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में इनकी जानकारी दी है। 

YouTube Shorts के लिए लिमिट
YouTube Shorts को देखने के लिए पेरेंट्स अब एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद बच्चे शॉर्ट्स नहीं देख पाएंगे। जल्द कंपनी ऐसा फीचर भी जारी करेगी जिसमें यू-ट्यूब शॉर्ट्स के लिए टाइम लिमिट को जीरो तक भी सेट किया जा सकेगा। यानी शॉर्ट्स को पूरे दिन के लिए भी डिसेबल किया जा सकेगा। इसमें अलग-अलग टाइम लिमिट सेट किए जा सकते हैं जिसमें 15 मिनट, 30 मिनट, 45 मिनट, 1 घंटा या 2 घंटे तक की लिमिट सेट की जा सकती है। 

Bedtime अलर्ट, Break रिमाइंडर
YouTube के नए फीचर्स में अब कंपनी ने बेडटाइम अलर्ट फीचर भी जोड़ दिया है। सोने का समय होते ही यह यूजर के पास अलर्ट नोटिफिकेशन भेजता है। साथ ही ब्रेक रिमाइंडर भी दिया गया है। बहुत अधिक समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग करने पर ब्रेक रिमाइंडर भी सेट किया जा सकता है। 

Creator Guide
YouTube ने क्रिएटर गाइड फीचर भी लॉन्च किया है जिसके तहत उपयोगी कंटेंट ही वीडियो फीड में आएगा। इसके तहत कंपनी किशोरों के लिए Khan Academy, CrashCourse, और TED-Ed जैसे चैनल्स का कंटेंट किशोरों को रिकमेंड करेगी। 

Age Limit
YouTube जल्द ही नया साइन-अप अनुभव यूजर्स को देने वाला है जिससे आने वाले हफ्तों में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए स्पेशल अकाउंट बनाए जा सकेंगे। ये अकाउंट्स 18 साल से नीचे के किशोरों के हिसाब से ही कंटेंट स्ट्रीम करवा सकेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  2. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  4. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  6. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  7. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  8. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  10. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.