Vodafone You Broadband ग्राहकों को 4 महीने तक मिलेगा फ्री डेटा, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए Vodafone की स्वामित्व वाले YOU Broadband ने एक नया ऑफर पेश किया है। यू ब्राडबैंड के मौजूदा ग्राहकों को चार महीने तक फ्री Broadband सर्विस मिलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 सितंबर 2018 12:14 IST
ख़ास बातें
  • सालाना प्लान में अपग्रेड करने पर मिलेगा 4 महीने का फ्री डेटा
  • एक महीने वाले प्लान को 3 महीन वाले प्लान में कर सकते हैं अपग्रेड
  • Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए YOU Broadband ने ऑफर
Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए Vodafone की स्वामित्व वाले YOU Broadband ने एक नया ऑफर पेश किया है। यू ब्राडबैंड के मौजूदा ग्राहकों को चार महीने तक फ्री Broadband सर्विस मिलेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि इस ऑफर का लाभ ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वह अपने मौजूदा प्लान को लंबी अवधि वाले प्लान (12 महीने)  में अपग्रेड करेंगे। लंबी अवधि वाले प्लान में अपग्रेड के बाद ग्राहक अगले चार महीने तक ब्राडबैंड का लुत्फ बिना किसी शुल्क का भुगतान करे उठा पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि 12 महीने वाले प्लान में आप पूरे 16 महीने तक डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यह ऑफर केवल 30 सितंबर तक ही वैध है।

कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से रीचार्ज कराएंगे। अगर आपके पास एक महीने की वैधता वाला प्लान है, इस प्लान को 3 महीने वाले प्लान में अपग्रेड कराने पर एक महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। 6 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करने पर दो महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करने पर पूरे चार महीने तक आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लिए ब्राडबैंड सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे।
Advertisement

बता दें कि एक साल वाले प्लान में वही ग्राहक अपग्रेड कर सकता है जिसके पास 6 महीने वाला प्लान मौजूद हो। ऑफर का लाभ उठाने के लिए जब आप अपने मौजूदा प्लान को अपग्रेड कर रहे होंगे तो आपको UPGRADE33 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना है। हम सभी जानते हैं कि Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, ऐसे में यूजर्स को बांधे रखने के लिए कंपनी ने इस ऑफर को मौजूदा ग्राहकों के लिए पेश किया है। प्रतिद्धंदी कंपनियों से मुकाबले के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी अपने ब्राडबैंड प्लान को अपडेट किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.