130Km टॉप स्‍पीड वाली ‘फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार’ की दुबई में हुई टेस्टिंग, जानें कब शुरू होगी सर्विस

इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह वीकल वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग (VTOL) क्षमताओं के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 14:15 IST
ख़ास बातें
  • ‘फ्लाइंग टैक्सी’ को मरीना जिले में टेस्ट किया गया
  • इसे बनाने में 8 प्रोपेलर इस्तेमाल हुए हैं
  • इस टैक्सी में दो यात्री सवार हो सकते हैं

यह वीकल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। कंपनी का दावा है कि यह जीरो कार्बन उत्‍सर्जित करता है।

फ्लाइंग कार नई बात नहीं हैं। बीते कुछ साल से इनके बारे में खबरें सामने आती रही हैं। कहा जाता है कि हवा में उड़ने वाली कारों के आने से सड़कों पर ट्रैफ‍िक में कमी आएगी। अब लगता है कि फ्लाइंग कार हकीकत बन सकती हैं। जानी मानी चीनी टेक और इलेक्ट्रिक वीकल कंपनी Xpeng ने अपनी ‘फ्लाइंग टैक्सी' को दुबई में टेस्ट किया है। इस दौरान कंपनी की ‘X2 फ्लाइंग कार' ने पहली सफल उड़ान भरी। हालांकि इस सर्विस को आमलीजामा पहनने में अभी कई साल लगेंगे, क्‍योंकि जब तक बड़े पैमाने पर इन कारों की टेस्टिंग नहीं की जाएगी, तब तक आम लोगों को फ्लाइंग कार के बारे में जानकर ही संतुष्‍ट होना पड़ेगा।   

‘फ्लाइंग टैक्सी' को यूएई (दुबई) के मरीना जिले में टेस्ट किया गया। शानदार तरीके से डिजाइन की गई इस टैक्सी में दो यात्री कहीं भी आ जा सकते हैं। इसे बनाने में 8 प्रोपेलर इस्तेमाल हुए हैं। ‘फ्लाइंग टैक्सी'  के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी सामने आए हैं।  कंपनी ने बताया है कि उसके वीकल की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह वीकल वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग (VTOL) क्षमताओं के साथ आता है। 
 

और तो और Xpeng की ‘X2 फ्लाइंग कार' इंटेलिजेंट फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के साथ आती है। इसमें ऑटोनॉमस क्षमताएं भी हैं। यह वीकल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। कंपनी का दावा है कि यह जीरो कार्बन उत्‍सर्जित करता है। यह फ्लाइंग कार बिना पायलट की मदद के उड़ान भर सकती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह लोगों के लिए बड़ी सहूलियत बन सकती हैं। हालांकि यह सेक्‍टर अभी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें बैटरी लाइफ, एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल और सेफ्टी बड़े मुद्दे हैं। सबसे  अहम बात इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की भी है, जिसे डेवलप किया जाना बाकी है। 
Advertisement

बताया जाता है कि Xpeng की ‘X2 फ्लाइंग कार' अपने साथ 500 किलो वजन तक ले जा सकती है। यह कितनी कामयाब साबित होगी, इसका पता आने वाले वर्षों में चलेगा। सोमवार को जब इस कार का प्रदर्शन किया गया, तब इसे देखकर सभी हैरान और चकित हुए। कहने को यह एक फ्लाइंग कार है, लेकिन डिजाइन किसी कार से बहुत अलग है। कंपनी का कहना है कि उसने जुलाई 2021 में एक मानवयुक्त उड़ान परीक्षण किया था। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.