Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट आउटडोर कैमरा, 4G कनेक्टिविटी के साथ, विजिटर्स से कर पाएंगे बात

Xiaomi ने चीनी बाजार में होम सिक्योरिटी के लिए एक नया Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 09:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G बिल्ट-इन 4G LTE कनेक्टिविटी है।
  • Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G में AI बेस्ड डिटेक्शन फीचर है।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G में बिल्ट-इन 4G LTE कनेक्टिविटी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में होम सिक्योरिटी के लिए एक नया Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G लॉन्च कर दिया है। Xiaomi के इस स्मार्ट आउटडोर कैमरा 4 में ड्यूल कैमरा सेंसर, स्टैंडअलोन कनेक्टिविटी और कई फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi ने Smart Outdoor Camera 4 4G में AI बेस्ड डिटेक्शन फीचर है जो इंसानों और वाहनों के बीच अंतर कर सकता है। यहां हम आपको Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G की कीमत 379 युआन (लगभग 5,011 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G Specifications

Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G बिल्ट-इन 4G LTE कनेक्टिविटी से लैस किया गया है, जिससे वाई-फाई की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाती है। इस कैमरे को लगभग किसी भी ऐसी जगह रख सकते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क हो और Mi Home ऐप के जरिए फुटेज स्ट्रीम हो सकती है। इसलिए आपको कमजोर होम नेटवर्क या बड़े एरिया कवरेज वाले महंगे राउटर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसमें शामिल डाटा प्लान में ऐप बेस्ड स्ट्रीमिंग के लिए अनलिमिटेड डाटा फ्री मिलता है।

Advertisement

इसमें यूजर्स को मासिक मेंबरशिप और महंगे कैरियर चार्ज की जरूरत नहीं है। Smart Outdoor Camera 4 4G को इंस्टॉल करना काफी आसान है और इससे प्रोपर्टी को मॉनिटर करना काफी आसान होता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें f/1.6 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। ये दोनों कैमरे वाइड एंगल और टेलीफोटो व्यू देते हैं, जिससे ज्यादा विजुअल कवरेज के साथ-साथ बेहतर डिटेल के लिए जूम-इन रिकॉर्डिंग भी मिलती है। इससे चेहरे को बेहतर तरीके से पहचान सकते हैं, लाइसेंस प्लेट कैप्चर कर सकते हैं और 3K रिकॉर्डिंग के जरिए एक्टिविटी देख सकते हैं।

Xiaomi ने Smart Outdoor Camera 4 4G में AI बेस्ड डिटेक्शन फीचर है जो इंसानों और वाहनों के बीच अंतर कर सकता है, जिससे अलर्ट कम होते हैं। इसमें टू-वे वॉइस कम्युनिकेशन भी है जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही विजिटर्स और डिलीवरी वालों से बात कर सकते हैं। यह सिक्योरिटी कैमरा IP66 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से बचाव होता है। Xiaomi HyperConnect इकोसिस्टम सपोर्ट और साउंड और लाइट अलार्म के साथ एक्टिव डिफेंस शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.