सर्दियों में नहाने से नहीं लगेगा डर! Xiaomi लाई कॉम्पेक्ट साइज गैस वाटर हीटर, बिना आवाज मिनटों में देगा गर्म पानी

कंपनी का नया Silent Zero Cold Water 16L Edition बिना आवाज किए ऑपरेट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 9 लेयर की नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
  • वाटर हीटर CHCT Level-1 एकॉस्टिक क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
  • मुख्य फीचर इसकी शोर रहित ऑपरेटिंग टेक्नोलॉजी है।

Mijia Smart Gas Water Heater 2 में 9 लेयर की नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Xiaomi ने स्मार्टहोम लाइनअप में नया Mijia Smart Gas Water Heater 2 लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Silent Zero Cold Water 16L Edition है जो बिना आवाज किए ऑपरेट करता है। यह बहुत तेजी से पानी गर्म करता है और बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी बहुत मजबूत बताया गया है। इसमें 9 लेयर की नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह नया वाटर हीटर CHCT Level-1 एकॉस्टिक क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। पारंपरिक गैस वाटर हीटर के मुकाबले यह कहीं अधिक साइलेंट तरीके से ऑपरेट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Gas Water Heater 2 Silent Zero Edition Price

Xiaomi Smart Gas Water Heater 2 को कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत CNY 2,299 (लगभग 28,600 रुपये) है। इसे xiaomiyoupin.com पर लिस्ट किया गया है। यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Xiaomi Smart Gas Water Heater 2 Silent Zero Edition Features

Xiaomi Smart Gas Water Heater 2 Silent Zero Edition का मुख्य फीचर इसकी शोर रहित ऑपरेटिंग टेक्नोलॉजी है। कंपनी के अनुसार, इसमें CHCT Level-1 एकॉस्टिक क्वालिटी सर्टिफिकेशन है जिसके चलते दावा किया गया है कि यह अन्य गैस वाटर हीटर्स के मुकाबले बेहद कम शोर के साथ काम करता है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि परफॉर्मेंस में भी कोई समझौता नहीं किया गया है। यह तेजी से पानी को गर्म करता है और एक स्टेबल टेम्परेचर बनाए रखता है। 

शाओमी के इस गैस वाटर हीटर में 4 हीटिंग मोड दिए गए हैं- जो कि टाइम्ड, वाटर कंट्रोल्ड, मैन्युअल और कनेक्टेड के तौर पर मौजूद हैं। रुटीन के अनुरूप इन्हें सेट किया जा सकता है। कनेक्टेड मोड में शाओमी का HyperOS Connect सपोर्ट काम आता है। यह अन्य शाओमी डिवाइसेज से कम्युनिकेट कर सकता है। Xiaomi Home ऐप की मदद से इसे सीधे कंट्रोल किया जा सकता है। 

साइज की बात करें तो इसके डाइमेंशन 520 × 360 × 172 mm हैं। Xiaomi का दावा है कि यह पुरानी जेनरेशंस के मुकाबले यह 21 प्रतिशत छोटा है। जिसके कारण यह छोटी जगहों में भी आसानी से फिट किया जा सकता है। खासकर मॉडर्न अपार्टमेंट्स में जगह की कमी के चलते यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.