जेब में फिट होने वाला प्रिंटर! Xiaomi का नया गैजेट चलते-फिरते करेगा फोटो प्रिंट, जानें कीमत

Xiaomi Portable Photo Printer Pro की कीमत यूके में £109.99 और यूरोप में €129.99 रखी गई है। कंपनी जल्द ही इसे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 313 dpi रिजॉल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है
  • प्रिंटिंग के दौरान हर फोटो ऑटोमैटिकली लेमिनेट हो जाती है
  • इसकी डाइमेंशन 86.8×142.5mm और मोटाई 26.8mm है

यह Xiaomi Home ऐप के जरिए डायरेक्ट स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है

Photo Credit: Xiaomi

ऐसा लगता है कि Xiaomi ने अपने नए Portable Photo Printer Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चुपचाप इस प्रोडक्ट को कीमत के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस प्रोफेशनल-क्वालिटी फोटो प्रिंटिंग का दावा करता है, जबकि ये पॉकेट साइज में आता है। इसके डाइमेंशन 86.8×142.5 mm और मोटाई 26.8 mm है। डिवाइस में 880mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जिसके जरिए यूजर्स चलते-फिरते भी फोटोज प्रिंट कर सकते हैं।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro में 313 dpi रिजॉल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्रिंटर 256 लेवल के ग्रेस्केल के साथ कलर ट्रांजिशन को स्मूथ बनाता है ताकि हर फोटो में रियलिस्टिक डिटेल्स मिलें। प्रिंटिंग के दौरान हर फोटो ऑटोमैटिकली लेमिनेट हो जाती है जिससे वो मॉइस्चर, फिंगरप्रिंट्स और फेडिंग से बची रहती है। Xiaomi का दावा है कि इससे फोटो लंबे समय तक ब्राइट और क्लियर रहती हैं।

Advertisement

यह पोर्टेबल प्रिंटर साइज में काफी छोटा है, जिसकी डाइमेंशन 86.8×142.5mm और मोटाई 26.8mm है। इसे एक हाथ में पकड़ा जा सकता है या आसानी से बैकपैक में रखा जा सकता है। डिवाइस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है और यह Xiaomi Home ऐप के जरिए डायरेक्ट स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। खास बात यह है कि इसमें मल्टी-यूजर सपोर्ट भी है, जिससे तीन यूजर्स एक साथ अपने-अपने फोन्स से फोटो प्रिंट कर सकते हैं।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro में यूजर्स Live Photos और AR Photos भी प्रिंट कर सकते हैं। इसमें आप 15 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो या 60 सेकंड तक की ऑडियो क्लिप जोड़ सकते हैं। साथ ही फोटो में बॉर्डर, डेट, वॉटरमार्क या क्रिएटिव टेम्पलेट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। डिवाइस में 880mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है जो चलते-फिरते प्रिंटिंग के लिए काफी है।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro की कीमत यूके में £109.99 और यूरोप में €129.99 रखी गई है। कंपनी जल्द ही इसे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है। हालांकि, भारत में यह आएगा कि नहीं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  2. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  3. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  4. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  5. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  6. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  9. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  10. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.