Xiaomi ने लॉन्च किया 180 दिन की बैटरी लाइफ वाला क्यूट लुकिंग सोप डिस्पेंसर, जानें कीमत

Xiaomi के ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को Line Friends ब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 20:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का सोप डिस्पेंसर क्राउडफंडिंग में उपलब्ध है
  • इसे Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है
  • Line Friends के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है नया सोप डिस्पेंसर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने एक सोप डिस्पेंसर पेश किया है, जिसका नाम Mijia Automatic Soap Dispenser Line Friends Limited Edition (चीनी भाषा से अनुवादित) है। इस बेहद लंबे नाम वाले सोप डिस्पेंसर को Line Friends ब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है। लिमिटेड एडिशन सोप डिस्पेंसर फोम को 0.25 सेकंड में निकालने का दावा करता है। इसमें चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट मिलता है और कंपनी का दावा है कि पानी से बचाव के लिए IPX5 रेटेड बिल्ड से लैस है।

Xiaomi के Mijia Automatic Soap Dispenser Line Friends Limited Edition को वर्तमान में क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान इसकी कीमत 119 युआन (करीब 1,400 रुपये) रखी गई है। प्रोडक्ट Xiaomi Youpin पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इसका लॉन्च 6 नवंबर को होगा।

जैसा कि नाम से पता चलता है इस ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को Line Friends ब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है। लिमिटेड एडिशन एक आम सोप डिस्पेंसर के समान ही है। हालांकि, यह दिखने में क्यूट लगता है। यह पूरी तरह से पीले रंग का है, जिसमें बॉटम हाफ में दो आंखों और होंट के साथ एक करेक्टर का लुक मिलता है और टॉप में सोप डिस्पेंसिंग के लिए बत्तख की चोंच है। कुल मिलाकर यह Sally थीम से प्रेरित लुक है।

यह टच-फ्री ऑपरेशन से लैस आता है, जिसमें कंपनी का कहना है कि यह सोप को 0.25 सेकंड में निकाल सकता है। गाढ़ा फोम बनाने के लिए यह 12:1 एयर-टू-लिक्विड रेशियो रखता है। कंपनी का कहना है कि सोप में 99.9% एंटीबैक्टीरियर फॉर्म्युला मिलता है। इसमें Type-C पोर्ट के साथ रिचार्जेबल बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में छह महीने चलने का दावा करती है। पानी से बचाव के लिए इसे IPX5 रेट किया गया है। डिस्पेंसर की 220 ml रीफिल करने योग्य बोतल लगभग 300 यूज का दावा करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Soap Dispenser, soap dispenser
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.