Xiaomi ने लॉन्च किया मोबाइल से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट ब्लेंडर, हॉट और कोल्ड दोनों ड्रिंक बनाता है; जानें कीमत

Xiaomi HyperOS कनेक्ट के साथ ब्लेंडर को मिजिया ऐप के जरिए दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्यूरी, जैम, सॉस और यहां तक ​​कि घर के बने सोया मिल्क के लिए एडजस्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 20:23 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Smart Quiet Blender P1 को चीन में लॉन्च किया गया है
  • प्रोडक्ट को 699 युआन (करीब 8,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • हाई-परफॉर्मेंस वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ब्रशलेस मोटर से लैस आता है ब्लेंडर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia लाइनअप के तहत Smart Quiet Blender P1 को लॉन्च किया है। ब्लेंडर 500W ब्रशलेस मोटर और 1000W हीटिंग पावर के साथ आता है, जो 35,000 RPM तक प्रदान करता है। इसमें 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 1.0 लीटर हॉट ड्रिंक कैपेसिटी मिलती है।  नॉन-स्टिक चैंबर सिरेमिक कोटिंग के साथ आता है। अच्छी ब्लेंडिंग के लिए इसमें 6-ब्लेड मिलते हैं। मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में स्मार्ट शेड्यूलिंग, चार घंटे का वार्मिंग फंक्शन, एंटी-बैक्टीरियल हाई टेंप्रेचर वॉश और ऐप कंट्रोल के लिए Xiaomi HyperOS कनेक्ट शामिल हैं।

Xiaomi Mijia Smart Quiet Blender P1 (चीनी भाषा से अनुवादित) को चीन में 699 युआन (करीब 8,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। गिज्मोचाइना के अनुसार, प्रोडक्ट JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

मिजिया स्मार्ट क्वाइट ब्लेंडर P1 में एक हाई-परफॉर्मेंस वैरिएबल फ्रीक्वेंसी ब्रशलेस मोटर है जो 500W ब्लेंडिंग और 1000W हीटिंग पावर के साथ 35,000 RPM तक पहुंचने में सक्षम है। मोटर की इन-हाउस एल्गोरिदम मटेरियल के प्रकार और कठोरता के आधार पर स्पीड को एडजस्ट करती हैं। इसमें 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 1.0 लीटर हॉट ड्रिंक क्षमता मिलती है। इसका 6-ब्लेड, डुअल-लेयर कटर और 4-रिब 3D टर्बुलेंस सिस्टम बेहतर ब्लेंडिंग प्रदान करने का दावा करता है।

Xiaomi HyperOS कनेक्ट के साथ ब्लेंडर को मिजिया ऐप के जरिए दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्यूरी, जैम, सॉस और यहां तक ​​कि घर के बने सोया मिल्क के लिए एडजस्ट हो सकता है। ब्लेंडर में स्मार्ट शेड्यूलिंग, चार घंटे का वार्मिंग फंक्शन और एक हाई टेंप्रेचर वॉश शामिल है, जो 99.99% एंटी-बैक्टीरियल सुनिश्चित करता है। डिवाइस में 13-लेयर नॉयस आइसोलेसन सिस्टम है। चैम्बर पर एक सिरेमिक नॉन-स्टिक कोटिंग है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.