Xiaomi ने लॉन्च किया वायरस मारने वाला फोर-डोर फ्रिज, जानें कीमत

Mijia Refrigerator Cross Four-door Exclusive Edition को चीन में 5,499 चीनी युआन (लगभग 64,300 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2021 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का फ्रिज 550L की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है
  • 30 मिनट में मारता है 99.99% वायरस
  • एथिलीन को मिटा कर फल और सब्जियों को रखता है फ्रेश

Mijia Refrigerator Cross Four-door Exclusive Edition की चीन में कीमत 5,499 चीनी युआन (लगभग 64,300 रुपये) है

Xiaomi ने नया Mijia Refrigerator Cross Four-door Exclusive Edition लॉन्च किया है। नया फ्रिज 550L कैपेसिटी के साथ आता है और यह कई आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। यह फोर डोर फ्रिज है, जिसमें फल और सब्जियों के लिए एक अलग सेक्शन मिलता है। यह सेक्शन वायरस और एथिलीन को मिटाता है, जिससे फल और सब्जियां ताज़ी और खाने के लिए सुरक्षित रहती हैं। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 99.99 प्रतिशत वायरस खत्म कर सकता है।

Mijia Refrigerator Cross Four-door Exclusive Edition को चीन में 5,499 चीनी युआन (लगभग 64,300 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे केवल ग्रे कलर ऑप्शन में किया है और यह खरीद के लिए XiaomiYoupin वेबसाइट पर लिस्टेड है।

नया Mijia Refrigerator Cross Four-door Exclusive Edition 550L एक हाई-एंड रेफ्रिजरेटर है। यह 910mm चौड़ा और 1902mm ऊंचा है। इसके डोर 90-डिग्री एंगल पर खुल सकते हैं। जैसा की हमने बताया, यह फ्रिज वायरस को मारने के साथ-साथ एथिलीन को भी खत्म करता है, जिससे फ्रिज में रखा सामान खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है और साथ ही फल और सब्जियां लंबे समय तक ताज़ी रह सकती है। इस तरह के स्टर्लाइजेशन के लिए फ्रिज 120 मिलियन हाई-एनर्जी पॉज़िटिव और नेगेटिव आयन ग्रुप के साथ आता है।

कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 99.99% वायरस मार सकता है और साथ ही इसका एथिलीन रिमूवल रेट 86% है। इतना ही नहीं, यह फ्रिज में आने वाली बदबू को भी खत्म करने का काम करता है। Mijia Refrigerator Cross Four-Door Exclusive Edition में 5°C से -20°C तक का वाइड-रेंज टेंप्रेचर एडजस्टमेंट ऑप्शन मिलता है, जो तापमान कंट्रोल करने के 26 लेवल देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Fridge, Xiaomi Refrigerator
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.