Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 लॉन्च हुआ 16 लीटर कैपिसिटी, Bluetooth 4.2 के साथ, जानें कीमत

गैस वाटर हीटर में ब्लूटूथ 4.2 और WiFi कनेक्टिविटी भी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Water Heater S10 में डुअल ड्राइव सर्वो सिस्टम दिया गया है।
  • 85°C से ज्यादा तापमान हो जाने पर यह खुद ही कट-ऑफ हो जाता है
  • इसमें स्टेनलैस स्टील हीट एक्सचेंजर दिया गया है

Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 में स्टेनलैस स्टील हीट एक्सचेंजर दिया गया है

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने अपने स्मार्टहोम लाइनअप में नया गैस वाटर हीटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Gas Water Heater S10 है जो 16 लीटर तक कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें 13 लीटर वाला मोड भी स्विच किया जा सकता है। गैस वाटर हीटर में ब्लूटूथ 4.2 और WiFi कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसमें स्टेनलैस स्टील हीट एक्सचेंजर दिया गया है जो खासतौर पर इंडस्ट्रियल ग्रेड सिस्टम में मिलता है। 85°C से ज्यादा तापमान हो जाने पर यह खुद ही कट-ऑफ हो जाता है जिससे यह किसी भी तरह का नुकसान होने से बचाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 Price

Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 की कीमत 1299 युआन (via) (लगभग 15,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 Specifications

Xiaomi Mijia Gas Water Heater S10 में डुअल ड्राइव सर्वो सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम वाटर फ्लो को खुद ही एडजस्ट कर लेता है। यह कस्टम टेम्परेचर कंट्रोल एल्गोरिदम से लैस है जिसके लिए इसमें एक हाई-परफॉर्मेंस चिप लगी है। यह रियल टाइम में गैस और वाटर फ्लो को बैलेंस करता है। यूजर्स 13L और 16L मोड में स्विच कर सकते हैं। इसमें स्टेनलैस स्टील हीट एक्सचेंजर दिया गया है जो खासतौर पर इंडस्ट्रियल ग्रेड सिस्टम में मिलता है। 

गैस वाटर हीटर में ब्लूटूथ 4.2 और WiFi कनेक्टिविटी भी दी गई है। 85°C से ज्यादा तापमान हो जाने पर यह खुद ही कट-ऑफ हो जाता है जिससे यह किसी भी तरह का नुकसान होने से बचाता है। यह गैस वाटर हीटर ज्यादा आवाज भी नहीं करता है। इसमें लो-नॉइज डीसी फैन लगा है, एक डुअल सील्ड कम्बशन चैम्बर है, साथ ही साउंड को रोकने वाला इंसुलेशन है। ये सभी मिलकर इससे निकलने वाले शोर को 45dB से कम रखते हैं। 

गैस वाटर हीटर Xiaomi के HyperOS इकोसिस्टम से कनेक्ट हो सकता है। इसे Mi Home ऐप के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें अलग-अलग तरह के हीटिंग मोड दिए गए हैं जिसमें कि चाइल्ड बाथ, किचन यूज, और पालतू जानवरों के नहलाने के लिए भी अलग से मोड मिल जाता है। इसमें कई तरह सेफ्टी प्रोटेक्शन जैसे फ्लेम आउट प्रोटेक्शन, ओवरहीट शटडाउन, एंटी-फ्रीज डिटेक्शन, सर्ज प्रोटेक्शन आदि मौजूद हैं। इसका वजन 10 किलोग्राम है। डाइमेंशन 530×360×180mm हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  3. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  4. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  5. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  6. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  8. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  9. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.