एक बार चार्ज करने पर 60 दिन चल सकता है ये शेवर! MIJIA Electric Shaver S600 की जानें कीमत

MIJIA Electric Shaver S600 में एल्यूमिनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 7400 rpm की अधिकतम स्पीड वाली मोटर दी गई है।
  • चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
  • शेवर काफी हल्का और आसानी ने ले जा सकने लायक है।

MIJIA Electric Shaver S600 की कीमत 399 युआन (लगभग 4500 रुपये) है।

Photo Credit: JD.com

Xiaomi ने पुरूषों के लिए MIJIA Electric Shaver S600 लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पेक्ट डिवाइस है जो मैटल बॉडी में है और इसमें हाइएंड बिना ब्रश वाली मोटर है। इसमें सिरेमिक कटर हेड और लेदर की प्रोटेक्टिव लेयर भी दी गई है। यह शेवर वजन में काफी हल्का है और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि खास तरह से इस्तेमाल करने पर इसे एक सिंगल चार्ज में 60 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस के लिए एक मेग्नेटिक टॉप कवर दिया गया है। लिड लगाने के बाद सेंसर इसको लॉक कर देते हैं। इसमें एक हाइ-प्रीसीजन सिरेमिक ब्लेड लगाया गया है जो कि वॉटर रसिस्टेंट है और लम्बे समय तक धारदार बना रहने के लिए डिजाइन किया गया है। यह IPX7 रेटेड है और चलते पानी में आसानी से धोया भी जा सकता है। 
 

MIJIA Electric Shaver S600 Price

MIJIA Electric Shaver S600 की कीमत 399 युआन (लगभग 4500 रुपये) है। फिलहाल इसे Jingdong (JD.com) से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

MIJIA Electric Shaver S600 Design, Features

MIJIA Electric Shaver S600 में एल्यूमिनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके डाइमेंशन 5.6×2.9×8.5 सेंटीमीटर हैं। शेवर काफी हल्का और आसानी ने ले जा सकने लायक है। डिवाइस के लिए एक मेग्नेटिक टॉप कवर दिया गया है। लिड लगाने के बाद सेंसर इसको लॉक कर देते हैं। इसमें एक हाइ-प्रीसीजन सिरेमिक ब्लेड लगाया गया है जो कि वॉटर रसिस्टेंट है और लम्बे समय तक धारदार बना रहने के लिए डिजाइन किया गया है। ब्लेड का जाल सिरे पर एक लचीले बेस पर ऊपर नीचे चलता है जो काफी बारीक शेव कर सकता है।  
.
इसके अलावा इसमें 7400 rpm की अधिकतम स्पीड वाली मोटर दी गई है। गैजेट शोर भी बहुत कम करता है, ऐसा कहा गया है। इसे IPX7 रेटिंग मिली है जिससे यह पानी की धार में भी खराब नहीं होता है और आसानी से धोया जा सकता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। रोजाना एक मिनट तक शेव की जाए तो इसकी बैटरी 60 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  3. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  6. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  7. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  8. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  9. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.