एक बार चार्ज करने पर 90 दिनों तक चलने वाला Mijia Electric Shaver Pro लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro में डबल रिंग कॉरुगेटेड ब्लेड सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 11:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का यह नया शेवर 90 दिनों की धांसू बैटरी के साथ आता है।
  • इसका खास फीचर इसका डबल रिंग कॉरुगेटेड ब्लेड सिस्टम है।
  • इसका शेविंग हेड 360 डिग्री पर घूम सकता है।

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro में IPX8 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने ग्रूमिंग के लिए नया Mijia इलेक्ट्रिक शेवर प्रो मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया शेवर 90 दिनों की धांसू बैटरी के साथ आता है। इसका खास फीचर इसका डबल रिंग कॉरुगेटेड ब्लेड सिस्टम है जो शेविंग क्षमता को 48% तक बढ़ा देता है। यह शेव पर स्मूद अहसास देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाल खिंचने वाले अहसास को 70% तक कम कर देता है। यानी सरल शब्दों में बिना जलन वाली शेविंग यह कर सकता है। इसका शेविंग हेड 360 डिग्री पर घूम सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro price

Mijia Electric Shaver Pro के अधिकारिक लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई रिलीज डेट नहीं दी की है। लेकिन यह Xiaomi Community प्लेटफॉर्म पर फ्री टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। जल्द ही टेस्टिंग फेज खत्म होने के बाद इसकी प्राइसिंग और उपलब्धता की घोषणा की जा सकती है। 

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro Specifications

Xiaomi Mijia Electric Shaver Pro में डबल रिंग कॉरुगेटेड ब्लेड सिस्टम दिया गया है जो शेविंग क्षमता को 48% तक बढ़ा देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाल खिंचने वाले अहसास को 70% तक कम कर देता है। इसका शेविंग हेड 360 डिग्री पर घूम सकता है। ब्लेड के अंदर हाई स्पीड मोटर लगी है और एक स्मार्ट चिप भी आती है जिससे कि पावर को एडजस्ट किया जा सकता है। यानी दाढ़ी कितनी घनी है उसके अनुसार यह पावर को कम-ज्यादा कर सकता है। 

कंपनी के अनुसार, इसमें 1.76 मिलियन सिलिकॉन बेस्ड माइक्रोबीड्स लगे हैं। ये घर्षण को कम करते हैं जिससे दर्द या जलन नहीं होती है। इसमें लो-निकल वाला स्टील लगा है जो सेंसिटिव स्किन वाले यूजर्स के लिए उपयुक्त है। तीन कलर की रिंग लाइट इसमें दी गई है जो शेविंग पर लगने वाले प्रेशर को मापती है। यानी आपको मशीन बता देगी कि कहां बहुत ज्यादा हार्ड प्रेस करने की जरूरत है और कहां पर हल्का प्रेस करना है। इसमें एक कलर डिस्प्ले भी दिया गया है जो करंट स्टेटस को दिखाता रहता है। 

Advertisement

इलेक्ट्रिक शेवर सिंगल चार्ज में 90 दिनों तक चलता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह IPX8 रेटिंग से लैस है। शाओमी ने इसके साथ ट्रैवल लॉक और स्टोरेज बैग भी दिया है। फिलहाल यह ट्रायल के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा की जा सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.