Xiaomi ने लकड़ी तराशने के लिए लॉन्च किया इलेक्ट्रिक ग्राइंडिंग पेन, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Grinding Pen को लॉन्च किया है। इसे वर्तमान में Xiaomi Mall और Youpin पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 19:08 IST
ख़ास बातें
  • यह वर्तमान में Xiaomi Mall और Youpin पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध होगा
  • क्राउडफंडिंग 31 जुलाई को लोकल समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगी
  • इसकी रिटेल कीमत 199 युआन बताई गई है

Xiaomi Electric Grinding Pen को चीन में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Electric Griding Pen को लॉन्च किया है। मिजिया इलेक्ट्रिक ग्राइंडिंग पेन पतले 2 cm व्यास और हल्के एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम एलॉय बिल्ड के साथ आता है। इसका वजन लगभग 310 ग्राम है। यह 22,000 rpm तक की स्पीड तक पहुंचने वाली ब्रशलेस मोटर पर चलता है, जो नक्काशी, ग्राइंडिंग, पॉलिश करने और ड्रिलिंग के लिए उपयुक्त है। पेन लिथियम बैटरी और प्लग-इन मोड दोनों को सपोर्ट करता है, जिसमें 800mAh की बैटरी फुल चार्ज पर 60 मिनट तक चलने का दावा करती है। इसमें सिंगल बटन पावर कंट्रोल और स्पीड-एडजस्टेबल नॉब भी शामिल है। चलिए इसकी कीमत और अन्य खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Grinding Pen को लॉन्च किया है। इसे वर्तमान में Xiaomi Mall और Youpin पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट के लिए आवेदन 31 जुलाई को लोकल समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। इसकी रिटेल कीमत 199 युआन बताई गई है, लेकिन क्राउडफंडिंग में स्पेशल प्राइस 169 युआन रहेगी।

Mijia इलेक्ट्रिक ग्राइंडिंग पेन में एक पतला और पोर्टेबल डिजाइन मिलता है। इसका व्यास केवल 2 cm है। इसे एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम एलॉय के जरिए तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका वजन लगभग 310 ग्राम है। इसमें ब्रशलेस मोटर मिलती है, जो 22,000 RPM तक की स्पीड पकड़ सकती है। इसके चलते पेन नक्काशी, ग्राइंडिंग, पॉलिश करने और ड्रिलिंग जैसे कामों के लिए आदर्श बन जाता है। इसमें सिंगल बटन पावर ऑन/ऑफ फीचर और स्पीड कंट्रोल के लिए एक नॉब मिलती है। इस पेन पर एसेसरीज को रिंच की आवश्यकता के बिना, केवल पेन टिप को खोलकर आसानी से इंस्टॉल और हटाया जा सकता है।

पेन लिथियम बैटरी और प्लग-इन मोड दोनों को सपोर्ट करता है। Xiaomi Electric Grinding Pen में 800mAh की लिथियम बैटरी है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 60 मिनट तक लगातार काम करने का दावा करती है। लंबे समय तक उपयोग के लिए, यह प्लग-इन रहते हुए भी काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहेगा।

इसमें ऑटोमेटिक पॉप-अप स्टोरेज बॉक्स भी मिलता है, जिसमें 16 हाई-क्वालिटी ग्राइंडिंग हेड को स्टोर किया जा सकता है। इन ग्राइंडिंग हेड्स में एक वूल ब्रश, ट्विस्ट ड्रिल बिट, डायमंड ग्राइंडिंग हेड, ग्राइंडिंग व्हील हेड, रबर ग्राइंडिंग हेड और वूल ग्राइंडिंग हेड शामिल हैं। इसमें एंटी-रोल डिजाइन मिलता है, जो इसे सतहों से लुढ़कने से रोक सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Electric Grinding Pen
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  2. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  3. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  5. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  7. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  3. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  4. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  7. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  8. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  9. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  10. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.