Xiaomi का नया वैक्यूम क्लीनर धूल के साथ बिस्तर से हटाता है माइक्रो कीड़े भी, जानें कीमत

Xiaomi Mijia Dust Mite Vacuum Cleaner 2 Pro की कीमत चीन में 429 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Dust Mite Vacuum Cleaner 2 Pro की कीमत चीन में 429 युआन है
  • इसमें तीन क्लीनिंग मोड, Gentle, Smart और Strong मिलते हैं
  • यह वैक्यूम 99% माइट्स हटाने और 99.9% स्टरलाइजेशन में सक्षम है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की रेंज में Mijia Dust Mite Vacuum Cleaner 2 Pro वैक्यूम क्लीनर को जोड़ा है। यह डिवाइस खास तौर पर उन सतहों के लिए डिजाइन किया गया है जहां आमतौर पर धूल और डस्ट माइट्स छिपे रहते हैं, जैसे गद्दे, तकिए और सोफा। इसमें हाई-सक्शन 16kPa मोटर, UV-C LED स्टरलाइजेशन और हाई-फ्रीक्वेंसी वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Xiaomi Mijia Dust Mite Vacuum Cleaner 2 Pro की कीमत चीन में 429 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें तीन क्लीनिंग मोड, Gentle, Smart और Strong मिलते हैं, जिन्हें यूजर्स अलग-अलग फैब्रिक के हिसाब से बदल सकते हैं। 0.8 लीटर की ट्रांसपेरेंट डस्ट कप डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वैक्यूम 99% माइट्स हटाने और 99.9% स्टरलाइजेशन में सक्षम है।

Xiaomi प्रोडक्ट में एक रेडिजाइन्ड ड्यूल डस्ट कप सिस्टम है, जो साइक्लोन फिल्ट्रेशन को डस्ट स्टोरेज से अलग करता है। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे डस्ट कप भरता है, वैसे-वैसे सक्शन पावर कम नहीं होती। 21.5 सेमी की वाइड सक्शन इनलेट और 49mm स्पाइरल ब्रश रोलर इसे बड़े एरिया में कम पास में ज्यादा सफाई करने में सक्षम बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि इसके ब्रश का डिजाइन ऐसा है कि बाल उलझने की समस्या नहीं होती।

डिवाइस में 72,000 टैप्स प्रति मिनट देने वाली हाई-फ्रीक्वेंसी वाइब्रेशन तकनीक दी गई है, जो फैब्रिक की गहराई में जमी गंदगी को ढीला करने का दावा करती है। साथ में, UV-C LED और अल्ट्रासोनिक वेव टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया और माइट्स के ब्रीडिंग को रोकने में मदद करती है। यह कॉम्बो फैब्रिक को सैनिटाइज करने के साथ-साथ उसकी हाइजीन को बेहतर बनाने का काम करता है।
Advertisement

इसके अलावा, इसमें एक स्मार्ट माइट डिटेक्शन सिस्टम भी है, जो रीयल टाइम में सरफेस को स्कैन करके सक्शन को एडजस्ट करता है। यह डिटेल्स एक लाइव LED स्क्रीन पर दिखती हैं, जिससे यूजर को तुरंत पता चलता है कि किन एरिया में ज्यादा सफाई की जरूरत है। साथ ही, 65°C वार्म एयर ड्रायर नमी को हटाकर माइट्स के लिए माहौल को कम अनुकूल बनाता है।
Advertisement

सुरक्षा और हवा की क्वालिटी के लिहाज से, यह डिवाइस 6-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है जो 0.3 माइक्रॉन तक के कणों को भी कैप्चर करने का दावा करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mijia Dust Mite Vacuum Cleaner 2 Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  10. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.