Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है Mi Scooter 3 और Mi Scooter 3 Lite!

Xioami अपने Mijia ब्रांड के तहत चीन में जल्द ही दो नए स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनके नाम Mi Scooter 3 और Mi Scooter 3 Lite बताए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही कथित तौर पर दो स्कूटर लॉन्च कर सकता है
  • कंपनी ने हाल ही में Mercedes-AMG Petronas F1 Team एडिशन पेश किया था
  • यह एडिशन Mi Electric Scooter Pro 2 का है

Xiaomi ने हाल ही में अपने एक स्कूटर का Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition पेश किया है

Xiaomi का स्मार्ट होम और लाइफस्टाइल ब्रांड Mijia कथित तौर पर जल्द दो नए Mi Scooter लॉन्च कर सकता है। इसके नाम Mi Scooter 3 और Mi Scooter 3 Lite हो सकते हैं। एक पब्लिकेशन की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए इस बात का दावा किया गया है कि ये स्कूटर जल्द चीन में लॉन्च होंगे। कुछ हफ्तों पहले Xiaomi ने Mi 11 स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition नाम का एक लिमिटेड एडिशन स्कूटर भी पेश किया था।

Gizmochina की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि Xioami अपने Mijia ब्रांड के तहत चीन में जल्द ही दो नए स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनके नाम Mi Scooter 3 और Mi Scooter 3 Lite बताए गए हैं। हालांकि Xioami ने आधिकारिक तौर पर इन दोनों स्कूटर को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में साझा की गई तस्वीर में " Mi Scooter 3, Mi Scooter 3 Lite Coming!" लिखा है, लेकिन तस्वीर में दिखाया गया स्कूटर फरवरी में पेश किया गया Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition प्रतीत होता है।
Advertisement

रिपोर्ट में स्कूटर को लेकर किसी प्रकार की अन्य जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पब्लिकेशन का मानना है कि Mi Scooter 3 मौजूदा Mi Scooter Pro 2 की तुलना में अपग्रेडेड फीचर्स से लैस होगा और Mi Scooter 3 Lite को कंपनी मी स्कूटर 3 के टोन डाउन वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर सकता है।

फरवरी में, Mi 11 लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे। इनमें से एक प्रोडक्ट Mi Electric Scooter Pro 2 Mercedes-AMG Petronas F1 Team Edition भी था। जैसा कि नाम से पता चलता है कि स्कूटर का डिज़ाइन Mercedes-AMG से प्रेरित है। यह एडिशन 25km/h की टॉप स्पीड के साथ 45Km की रेंज दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi scooter, Mi Scooter, Mi Scooter 3, Mi Scooter Lite
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.