Xiaomi का नया पावर बैंक फोन के पीछे चिपक जाएगा, बिना केबल के भी करेगा चार्ज, जानें कीमत

Xiaomi Magnetic Power Bank Stand की कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Magnetic Power Bank Stand की कीमत 169 युआन है
  • यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • 37Wh पावर रेटिंग इसे फ्लाइट में कैरी करने के लिए भी सेफ बनाती है

Xiaomi Magnatic Power Bank CCC सर्टिफाइड है और फ्लाइट में कैरी करने के लिए भी सेफ बताया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चाइना में एक नया पावर बैंक लॉन्च किया है जिसका नाम Magnetic Power Bank Stand 10000mAh है। इस डिवाइस की खास बात है कि इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग, 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और एक इन-बिल्ट स्टैंड दिया गया है जो लगभग 80 डिग्री तक खुलता है। Xiaomi ने इसमें 17 N52H ग्रेड के मैग्नेट्स का यूज किया है जिससे iPhone 12 और उसके बाद वाले मॉडल्स (iPhone 16e को छोड़कर) को मजबूती से अटैच किया जा सकता है ।

Xiaomi Magnetic Power Bank Stand की कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) रखी गई है। यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन - लाइट ब्लू, लाइट पर्पल, लाइट ब्राउन और डार्क ग्रे में पेश किया है। डिवाइस CCC सर्टिफाइड है और इसका 37Wh पावर रेटिंग इसे फ्लाइट में कैरी करने के लिए भी सेफ बनाती है।

Xiaomi पावर बैंक में इन-बिल्ट USB-C केबल दी गई है जिसमें L-शेप कनेक्टर है। ये केबल 33W तक आउटपुट और 30W तक इनपुट सपोर्ट करता है (12V/2.5A चार्जर के साथ)। वायरलेस चार्जिंग 5W, 7.5W, 10W और 15W तक सपोर्ट करती है, जिससे Qi-कम्पैटिबल डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। यह एक साथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है - दो वायर्ड और एक वायरलेस।

इस डिवाइस के फ्रंट में एक डिजिटल डिस्प्ले भी है जो बैटरी परसेंटेज, चार्जिंग स्टेटस और एरर इंडिकेशन दिखाता है। अंदर दो 5000mAh की बैटरी सेल्स हैं जिनका टोटल एनर्जी रेटिंग 37Wh है। Xiaomi के लैब टेस्ट्स के मुताबिक, यह Xiaomi 15 Pro या iPhone 16 Pro को दो बार फुल चार्ज कर सकता है।

चार्जिंग प्रोटोकॉल की बात करें तो यह PD3.0, QC3.0, PPS, Apple 2.4A और BC1.2 जैसे मल्टीपल स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस Xiaomi, Apple, Huawei, OnePlus, Oppo और Vivo जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स के साथ कम्पैटिबल है। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल, शॉर्ट सर्किट, ओवरवोल्टेज और सेफ पास-थ्रू जैसे 9 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन दिए गए हैं।

Advertisement

Xiaomi Magnetic Power Bank Stand की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत 169 युआन यानी लगभग 2,000 रुपये रखी गई है।

क्या ये वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है?

हां, ये 15W तक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये कौन-कौन से डिवाइसेज़ के साथ काम करता है?

यह Xiaomi, Apple, OnePlus, Huawei, Oppo, Vivo जैसे डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है।

Advertisement

क्या इसमें मैगसेफ सपोर्ट है?

हां, इसमें 17 N52H-ग्रेड मैग्नेट्स हैं जो iPhone 12 और बाद के मॉडल्स के साथ काम करते हैं (iPhone 16e को छोड़कर)।

कितने डिवाइसेज एक साथ चार्ज किए जा सकते हैं?

ये एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है, दो वायर्ड और एक वायरलेस।

क्या इसमें बिल्ट-इन केबल है?

हां, इसमें एक L-शेप USB-C केबल इनबिल्ट दी गई है।

Advertisement

क्या ये फ्लाइट में कैरी किया जा सकता है?

हां, इसका 37Wh रेटिंग एयर ट्रैवल के लिए सेफ है और ये CCC सर्टिफाइड है।

बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

10000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.