शाओमी का वाई-फाई से लैस एमआई वाटर प्यूरिफायर, एमआई राउटर और नया ब्लूटथ स्पीकर लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 13:57 IST
मंगलवार को आयोजित एक इवेंट में शाओमी ने नया ब्रांड एमआई ईकोसिस्टम शुरू करने का ऐलान किया। इस इवेंट में कंपनी ने सबसे पहले वाई-फाई से लैस एमआई इंडक्शन हीटिंग प्रेसर राइस कुकर लॉन्च किया था। इसी इवेंट में इस दिग्गज चीनी कंपनी ने अपनी वर्तमान प्रोडक्ट कैटेगरी के कई नए मॉडल एमआई वाटर प्यूरिफायर 2, एक नया ब्लूटूथ स्पीकर और एमआई राउटर 3 भी लॉन्च किया।

शाओमी वाटर प्यूरिफायर 2 मिनट में एक लीटर पानी प्यूरिफाई करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस प्यूरिफायर में दी गई एडवांस फिल्टर तकनीक से 0.0001 माइक्रोन जितने छोटे पार्टिकल भी पहचाने जा सकते हैं। यह वाटर प्यूरिफायर आपके वाई-फाई नेटवर्क से भी कनेक्ट हो जाते हैं। जिससे आप अपनी एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस से ही पानी की क्वालिटी का पता कर सकते हैं। शाओमी के वाटर प्यूरिफायर 2 का वजन 11.8 किलोग्राम है। इस एमआई वाटर प्यूरिफायर की कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 310 डॉलर या 2,500 रुपये) है।

बात करें शाओमी ब्लूटूथ स्पीकर की तो इसमें 1200 एमएएच बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इससे 7 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक सुना जा सकता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर का डाइमेंशन 60x60x93.3 मिलीमीटर है। नए शाओमी ब्लूटूथ स्पीकर में आगे की तरफ छोटे अलईडी इंडिकेटर हैं जिससे इसकी खूबसूरती कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। ब्लूटूथ स्पीकर में एक माइक्रोफोन है जो 10 मीटर की दूरी से भी सपोर्ट करता है। शाओमी ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 129 युआन (करीब 20 डॉलर या 1,320 रुपये) है।

इस इवेंट में शाओमी ने एक एमआई राउटर 3 की भी घोषणा की। नए राउटर में फोर-एंटीना डिजाइन है जिसे लेकर दावा है कि इससे सिग्नल मजबूत होते हैं। एमआई राउटर 3 इसके साथ ही 802.11एसी वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 149 चीनी युआन (करीब 23 डॉलर या 1,530 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.