5 मिनट में पूरा घर ठंडा! Xiaomi का अब तक का सबसे एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे एडवांस्ड सेंट्रल एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जो बड़े घरों को सिर्फ 5 मिनट में ठंडा करने का दावा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 11:32 IST
ख़ास बातें
  • 5 मिनट में पूरा घर ठंडा! Xiaomi का अब तक का सबसे एडवांस एयर कंडीशनर लॉन्च
  • 5 HP से 8 HP तक के ऑप्शन उपलब्ध
  • स्मार्ट सेंसर और 10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बीते गुरुवार, 25 दिसंबर को Mijia Central Air Conditioner Pro Dual Air Wheel सीरीज से पर्दा उठाया। यह Xiaomi का पहला सेंट्रल एयर कंडीशनर है, जिसे कंपनी की अपनी स्मार्ट होम अप्लायंस फैक्ट्री में डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। यह सिस्टम बड़े घरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और दावा किया जा रहा है कि यह सिर्फ 5 मिनट में पूरे लिविंग एरिया को ठंडा कर सकता है।

Xiaomi का यह नया सेंट्रल AC सिस्टम 120 से 190 वर्ग मीटर के बड़े घरों के लिए पोजिशन किया गया है। कंपनी इसमें one-to-four, one-to-five और one-to-six इंडोर यूनिट कॉन्फिगरेशन ऑफर कर रही है। लाइनअप में 5 HP से लेकर 8 HP तक के ऑप्शन शामिल हैं। फ्लैगशिप 8 HP मॉडल में डुअल-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जिससे ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में एयरफ्लो मिलता है और कूलिंग ज्यादा तेजी से फैलती है।

कंपनी के मुताबिक, इस सिस्टम में डुअल-सिलेंडर वेपर इंजेक्शन कंप्रेसर के साथ ट्रिपल-रो कंडेंसर और इवैपोरेटर लगाए गए हैं। यह सेटअप -35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 65 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में स्टेबल ऑपरेशन देने के लिए तैयार किया गया है। Xiaomi का दावा है कि यह AC -30 डिग्री पर भी हीटिंग बनाए रख सकता है और 40 डिग्री से ज्यादा तापमान में भी दमदार कूलिंग देता है।

फ्लैगशिप मॉडल में 556mm का डुअल एयर व्हील और दो 200W मोटर्स दी गई हैं, जो करीब 7,008 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे का एयरफ्लो जनरेट करती हैं। कंपनी के मुताबिक, इसी वजह से एक बड़े लिविंग रूम को महज 5 मिनट में ठंडा किया जा सकता है। एनर्जी एफिशिएंसी की बात करें तो 8 HP मॉडल का APF रेटिंग 5.40 है, जो चीन के Super Grade 1 एनर्जी स्टैंडर्ड में आता है।

Xiaomi इस सिस्टम के साथ 10-इंच का स्मार्ट कंट्रोल पैनल भी दे रही है। यह पैनल एयर प्यूरीफायर, ह्यूमिडिफायर और फ्रेश एयर सिस्टम से कनेक्ट होकर काम करता है। PM2.5, CO2 और ह्यूमिडिटी लेवल के आधार पर सिस्टम अपने आप सेटिंग्स एडजस्ट कर सकता है, ताकि घर के अंदर का माहौल स्टेबल बना रहे। डुअल-आउटलेट वर्जन में ह्यूमन-सेंसिंग रडार भी दिया गया है, जो यूजर की पोजिशन के हिसाब से एयरफ्लो को एडजस्ट करता है और कमरे में कोई मौजूद न हो तो एनर्जी सेविंग मोड एक्टिव कर देता है।

Advertisement

कीमत की बात करें तो ITHome के मुताबिक, 5 HP का स्टैंडर्ड मॉडल, जो चार कमरों तक सपोर्ट करता है, 25,999 युआन (लगभग 3,32,000 रुपये) से शुरू होता है। 6 HP और बड़े 6 HP वेरिएंट की कीमत क्रमशः 27,999 युआन  और 32,999 युआन रखी गई है। 7 HP मॉडल की कीमत 37,999 युआन है, जबकि 8 HP स्टैंडर्ड वर्जन 43,999 युआन में आता है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम 8 HP डुअल-आउटलेट वर्जन 51,999 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi सभी मॉडल्स के साथ फ्री इंस्टॉलेशन और 10 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Air Conditioner, Smart Home, Home Appliances, Tech Launch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.