अब कंबल भी हो गया स्मार्ट! बिजली से होगा गर्म, मोबाइल से होगा कंट्रोल: Xiaomi ने किया लॉन्च

Xiaomi ने इसे चीन में अपने Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 179 युआन (करीब 2,200 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया है। बाद में इसका रिटेल प्राइस 239 युआन (लगभग 2,950 रुपये) रखा जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 12:47 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 80W हीटिंग एलिमेंट्स और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं
  • ब्लैंकेट को आप मैनुअली या Mijia App के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं
  • इसमें आठ लेयर्स का प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है और यह 3C सर्टिफाइड है

Mijia Smart Electric Blanket का डिजाइन सॉफ्ट पॉलिएस्टर मटीरियल से बनाया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट जोड़ा है, जिसका नाम Mijia Smart Electric Blanket है। यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट सर्दियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसमें 80W के हिडन हीटिंग एलिमेंट्स, ट्रिपल इनसुलेशन सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। यह ब्लैंकेट 1.8 x 0.8 मीटर साइज में आता है और सिंगल बेड यूजर्स को टारगेट करता है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi ने इसे चीन में अपने Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 179 युआन (करीब 2,200 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया है। बाद में इसका रिटेल प्राइस 239 युआन (लगभग 2,950 रुपये) रखा जाएगा। कंपनी के अनुसार इसका शिपमेंट 24 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा। फिलहाल यह सिर्फ चीन में लिस्टेड है और ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Mijia Smart Electric Blanket का डिजाइन सॉफ्ट पॉलिएस्टर मटीरियल से बनाया गया है, जिसके अंदर 80W के हीटिंग एलिमेंट फैब्रिक में बुने गए हैं ताकि पूरे ब्लैंकेट में समान गर्मी बनी रहे। Xiaomi का कहना है कि इसका ट्रिपल इनसुलेशन सिस्टम तापमान को स्टेबल रखता है और किसी भी तरह के हॉटस्पॉट या इलेक्ट्रिकल रिस्क से बचाव करता है।

इस ब्लैंकेट का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम है। यूजर्स इसे मैनुअल कंट्रोलर से चला सकते हैं या फिर Mijia App से कनेक्ट करके रिमोटली ऑपरेट कर सकते हैं। ऐप के जरिए यूजर तापमान शेड्यूल सेट कर सकते हैं, दूसरे Xiaomi स्मार्ट डिवाइसों के साथ इसे ऑटोमेट कर सकते हैं या Xiao AI voice commands से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें एक स्मार्ट स्लीप मोड भी है, जो पूरी रात के दौरान तापमान को अपने आप एडजस्ट करता है ताकि स्लीप कंफर्ट बना रहे।

हीटिंग के अलावा, यह ब्लैंकेट हाई-हीट माइट्स रिमूवल और डीह्यूमिडिफिकेशन मोड्स भी ऑफर करता है जिससे बेडिंग फ्रेश रहती है। सिक्योरिटी के लिए Xiaomi ने इसमें आठ लेयर्स की प्रोटेक्शन मौजूद होने का दावा किया है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket क्या है?

यह Xiaomi का नया स्मार्ट होम प्रोडक्ट है, जो सर्दियों के लिए बनाया गया एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट है। इसमें 80W हीटिंग एलिमेंट्स और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं ताकि यूजर को एक समान और सेफ हीटिंग एक्सपीरियंस मिले।

इसकी कीमत और उपलब्धता क्या है?

यह ब्लैंकेट फिलहाल चीन के Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर 179 युआन (करीब 2,200 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। बाद में इसका रिटेल प्राइस 239 युआन (लगभग 2,950 रुपये) होगा। इसका शिपमेंट 24 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।

इसमें क्या-क्या स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं?

ब्लैंकेट को आप मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं या Mijia App के जरिए रिमोटली ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें टेंप्रेचर शेड्यूलिंग, Xiao AI वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट स्लीप मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Advertisement

क्या यह ब्लैंकेट सेफ है?

हां, Xiaomi ने इसमें आठ लेयर्स का प्रोटेक्शन सिस्टम दिया है और यह 3C सर्टिफाइड है।

क्या यह प्रोडक्ट भारत या ग्लोबल मार्केट में आएगा?

फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.