Xiaomi ने नया 5000mAh Magnetic Power Bank किया लॉन्च, फ्लाइट में भी कर पाएंगे यूज!

Xiaomi ने 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक नया 5000mAh मैग्नेटिक अल्ट्रा-स्लिम पावर बैंक Xiaomi WPB0507S लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank में लिथियम कोबाल्ट ऑक्साइड बैटरी है।
  • Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank 22.5W तक वायर्ड आउटपुट प्रदान करता है।
  • Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank की कीमत 169 युआन (लगभग 1966 रुपये) है।

Xiaomi 5000mAh Magnetic पावर बैंक 22.5W आउटपुट प्रदान करता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक नया 5000mAh मैग्नेटिक अल्ट्रा-स्लिम पावर बैंक Xiaomi WPB0507S लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक में हाई डेंसिटी वाली लिथियम कोबाल्ट ऑक्साइड बैटरी का उपयोग किया है। पावर बैंक में एक ड्यूल NTC थर्मल सेंसर सिस्टम शामिल है। यहां हम आपको Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank Price


कीमत की बात करें तो Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank की कीमत 169 युआन (लगभग 1,966 रुपये) है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए चीनी बाजार में JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank Specifications


Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank में हाई डेंसिटी वाली लिथियम कोबाल्ट ऑक्साइड बैटरी का उपयोग किया है। बैटरी लगभग 734Wh/L एनर्जी डेंसिटी प्रदान करती है जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 12.9 प्रतिशत ज्यादा है। Xiaomi के अनुसार, बैटरी 300 चार्ज साइकिल के बाद भी अपनी बेसिक कैपेसिटी 80% से ज्यादा है। डिवाइस वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट करता है। यूएसबी-सी पोर्ट 22.5W तक वायर्ड आउटपुट प्रदान करता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग 5W, 7.5W, 10W और 15W समेत कई पावर लेवल का सपोर्ट करता है।

पावर बैंक एक साथ 2 डिवाइस एक वायर्ड यूएसबी-सी पोर्ट और दूसरा वायरलेस चार्जिंग के जरिए चार्ज कर सकता है। Xiaomi ने यूनिट के अंदर 17 N52-ग्रेड नियोडिमियम मैग्नेट शामिल किए हैं, जो 10N तक का मैग्नेटिक पावर जनरेट करते हैं। यह MagSafe कंपेबिटल आईफोन और अन्य सपोर्टेड डिवाइस के लिए एक मजबूत और स्टेबल कनेक्शन सुनिश्चित करता है। Xiaomi ने चेसिस के लिए एल्युमिनियम एलॉय का उपयोग किया है, जिसे सैंडब्लास्टिंग और हाई-ग्लॉस डायमंड कटिंग के कम्बिनेशन से बनाया गया है। मैग्नेटिक साइड में वैक्यूम इम्प्रिन्टेड टेक्सचर के साथ एक ड्यूराबिलिटी फाइबरग्लास पैनल है। डिजाइन में G3 कर्व्ड कॉर्नर और डिस्क्रीट लेजर-एच्ड एलईडी इंडीकेटर भी शामिल हैं।
Advertisement

पावर बैंक में एक ड्यूल NTC थर्मल सेंसर सिस्टम शामिल है जो प्रति मिनट 12 हजार बार टेंपरेचर मॉनिटर करता है। इसमें हीट डिसिपेसन को बढ़ाने के लिए 826mm² का ग्रेफीन हीट स्प्रेडर भी है। Xiaomi ने ओवरवोल्टेज, ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और ओवरचार्जिंग से बचाव समेत 9 सिक्योरिटी प्रोटेक्शन शामिल किए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 102 मिमी, चौड़ाई 69.6 मिमी, मोटाई 8.7 मिमी है। इसमें रेटेड एनर्जी 19.35Wh है जो कि इसे इंटरनेशनल फ्लाइट सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुरूप बनाता है। Xiaomi का पावर बैंक ब्लू, ब्लैक, पर्पल और गोल्ड में उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.