WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं

Apple ने सोमवार को एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 की शुरुआत की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 09:12 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने पूरी तरह से री-डिजाइन एआई-बेस्ड Siri पेश कर दिया है।
  • बेहतर Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन के साथ iOS 27 को पेश किया है।
  • Siri एआई गूगल के Gemini मॉडल पर काम करता है।

WWDC 2026 में Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन के साथ iOS 27 पेश हुआ है।

Photo Credit: Apple

Apple ने सोमवार को एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 की शुरुआत की। इस बार WWDC 2026 में एप्पल ने पूरी तरह से अपना ध्यान AI पर केंद्रित किया। नए Siri AI की शुरुआत और Apple के पूरे इकोसिस्टम में Google Gemini का इंटीग्रेशन करते हुए अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है जो जनरेटिव AI में Apple का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। आज हम WWDC 2026 में एप्पल द्वारा की गई 10 मुख्य घोषणाओं के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iOS 27 की घोषणा
Apple ने परफॉर्मेंस में सुधार, AI बेस्ड फीचर्स और बेहतर Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन के साथ iOS 27 को पेश किया है।

Advertisement

Siri AI लॉन्च
Apple ने पूरी तरह से री-डिजाइन एआई-बेस्ड Siri पेश कर दिया है। इसमें बातचीत करने की क्षमता, कॉन्टेक्स्ट समझने की क्षमता और ऐप के साथ बेहतर इंटीग्रेशन को शामिल किया गया है।

Google Gemini इंटीग्रेशन
नया Siri एआई गूगल के Gemini मॉडल पर काम करता है जो कि Apple की अब तक की सबसे बड़ी एआई पार्टनरशिप है, जिससे यूजर्स को कई लाभ मिलेंगे।

अलग Siri AI ऐप
Siri अब सिर्फ एक वॉयस एसिस्टेंट ही नहीं रह गया है। अब इसे चैटबॉट-स्टाइल का इंटरफेस मिलता है जिसमें कन्वर्सेशन की हिस्ट्री और बेहतर इंटरैक्शन शामिल हैं।

Advertisement

विजुअल इंटेलिजेंस अपग्रेड
अब Siri यूजर्स की स्क्रीन या कैमरे पर मौजूद चीजों को समझ सकता है और उस जानकारी के आधार पर एक्शन लेने में मदद कर सकता है।

एडवांस एआई फोटो एडिटिंग
एप्पल ने फोटो में ऑब्जेक्ट हटाने, सीन एक्सपेंशन, रीफ्रेमिंग और बेहतर क्लीनअप फीचर्स जैसे एडवांस एआई टूल को शामिल किया है।

लिक्विड ग्लास हुआ बेहतर
Apple ने बेहतर प्राइवेसी के लिए बेहतर कस्टमाइजेशन और ट्रांसपेरेंसी कंट्रोल के साथ अपने लिक्विड ग्लास डिजाइन को अपडेट किया है।

Advertisement

नेचुरल लैंग्वेज में शॉर्टकट
यूजर्स अपनी जरूरतों को रोजाना की भाषा में बताकर आसानी से ऑटोमेशन और शॉर्टकट तैयार कर सकते हैं।

चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स
एप्पल ने इस बार अधिक पेरेंटल कंट्रोल, कंटेंट फिल्टरिंग, स्क्रीन टाइम में सुधार और सेफ ब्राउजिंग टूल की घोषणा की है।

सभी ऐप्स में एप्पल इंटेलिजेंस
एआई फीचर अब सफारी, मेल, फोटोज, पासवर्ड, नोट्स, रिमाइंडर्स और स्पॉटलाइट सर्च में ज्यादा इंटीग्रेटेड हुआ है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WWDC 2026, iOS 27, Siri AI, WWDC 2026 Top Announcements, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.