22 Kmpl की माइलेज से लैस होगी MG Hector Hybrid कार!

Wuling की Almaz Hybrid कथित तौर पर 22 kmpl की माइलेज देगी। इसके लिए कंपनी इस कार में एक Li-ion बैटरी पैक देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Wuling ने इंडोनेशिया में Almaz Hybrid Concept को पेश किया है
  • भारत में यह कार MG Hector Hybrid के रूप में आने की उम्मीद है
  • Wuling Almaz का रीबैज वर्जन है मूल MG Hector

Wuling की Almaz Hybrid कथित तौर पर 22 kmpl की माइलेज देगी।

एक तरफ ऑटोमोबाइल कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन दूसरी ओर वाहन निर्माताओं ने हाइब्रिड कारों को भी लॉन्च करना जारी रखा है। SGMW (SAIC-GM-Wuling Automobile) ने भी इंडोनेशिया में चल रहे इलेक्ट्रिक मोटर शो 2022 में अपनी Wuling Almaz Hybrid को दिखाया है। यह हाइब्रिड कार एक लीटर फ्यूल में 22 किमी की माइलेज देने का दावा करती है। ऐसा हो सकता है कि हमें यह कार भारत में MG Hector Hybrid के रूप में देखने को मिले। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

इंडोनेशिया की न्यूज वेबसाइट Kompas.com के अनुसार, Indonesia Electric Motor Show 2022 में Wuling ने Almaz Hybrid को शोकेस किया है। यह कार एक स्ट्रांग हाइब्रिड कार है, जो 2,000cc के इंजन के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर/जनरेटर सिस्टम भी पैक करती है। इसका 2.0L इंजन 134 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें एक हाइब्रिड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से जुड़ा है। पूरा हाइब्रिड सिस्टम एक साथ मिलकर 174 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
 

Wuling Almaz Hybrid Concept
Photo Credit: Kompas.com

Wuling की Almaz Hybrid कथित तौर पर 22 kmpl की माइलेज देगी। इसके लिए कंपनी इस कार में एक Li-ion बैटरी पैक देगी। कंपनी का यह भी कहना है कि यह कार केवल बैटरी पैक पर भी चल सकेगी, लेकिन रेंज बहुत कम होगी। सटीक रेंज की जानकारी नहीं दी गई है।

अब, हम आपको यह बताते हैं कि यह कार भारत में MG Hector Hybrid के रूप में क्यों आ सकती है। MG की मूल कंपनी SAIC, SGMW का ही हिस्सा है। भारत में मौजूद MG Hector मौजूदा Wuling Almaz का ही रीबैज वर्जन है। ऐसा में, उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में MG भी Almaz Hybrid को भारत में अपने बैज के साथ लॉन्च करे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  2. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  3. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  4. 32 घंटे चलने वाले UBON J39 Airclip ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  2. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
  3. स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम
  4. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  5. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
  6. Google Pixel 10 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, हुआ इतना सस्ता, जल्दी करें
  7. मची है लूट! 28 हजार रुपये से सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 सीरीज का फ्लैगशिप फोन
  8. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Motorola Edge 70 Fusion में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Realme ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, Realme 16 Pro सीरीज और Realme 15 की कीमत में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.