Forbes की टॉप-20 में Reliance का जलवा, कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

फॉर्ब्स वर्ल्ड्ज बेस्ट एंप्लॉयर्स रैंकिंग्स 2022 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की शीर्ष कंपनियों में 20वें पायदान पर है। अगर भारत की बात करें तो यहां पर इसका पहला पायदान है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Reliance एक ऐतिहासिक कदम उठाने के साथ क्रान्ति लाने वाली कंपनी है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की शीर्ष कंपनियों में 20वें पायदान पर है।
  • अगर भारत की बात करें तो यहां पर इसका पहला पायदान है।
रिलायंस (Reliance) भारत की एक ऐतिहासिक कदम उठाने के साथ क्रान्ति लाने वाली कंपनी है। चाहे भारत में सबसे सस्ता मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने की बात हो, चाहे कॉल दर को सबसे सस्ता करने की बात हो, चाहे देश में फ्री इंटरनेट प्रदान करके हर व्यक्ति को इंटरनेट इस्तेमाल करवाने की बात हो। हमेशा रिलायंस नए-नए तरीकों से जन-जन तक सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।

अब मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अच्छी कंपनी माना गया है। इसी के साथ रिलायंस ने अपना नाम दुनिया शीर्ष-20 बेस्ट कंपनियों में भी शुमार किया है। फोर्ब्स ने Worlds Best Employers Ranking 2022 जारी की है, जिसमें रिलायंस भी शामिल है।
Advertisement

फोर्ब्स वर्ल्ड्ज बेस्ट एंप्लॉयर्स रैंकिंग्स 2022 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की शीर्ष कंपनियों में 20वें पायदान पर है। अगर भारत की बात करें तो यहां पर इसका पहला पायदान है। छठे नंबर पर डेल्टा एयर लाइन्स, सातवें पर कॉस्टको हॉलसेल, आठवे पर एडोब, नौवें पर साउथवेस्ट एयरलाइन्स, 10वें पर डेल टेक्नोलॉजिस, 11वें पर लॉकहीड मार्टिन, 12वें पर सिस्को सिस्टम्स, 13वें पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप, 14वें पर अमेजन, 15वें पर डीकेथोलॉन, 16वें अडिडास, 17वें पर एयरबस, 18वें पर फैरारी, 19वें पर फ्रौनहोफर सोसायटी है।
 

ये हैं दुनिया की अन्य टॉप कंपनियां


Advertisement
Forbes की ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इस सूची में पहले पायदान पर आती है। दूसरे नंबर पर अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट आती है। तीसरे पायदान पर आईबीएम आती है। चौथे पायदान पर अल्फाबेट आती है। पांचवां पायदान एप्पल को मिला है।

आपको बता दें कि टॉप 100 में Reliance के अलावा कोई भारतीय कंपनी नहीं है। HDFC Bank 137वें स्थान पर है। Bajaj 173वें स्थान पर, आदित्य बिड़ला ग्रुप 240वें स्थान पर, हीरो मोटोकॉर्प 333वें स्थान पर, लार्सन एंड टुब्रो 354वें स्थान पर, आईसीआईसीआई बैंक 365वें स्थान पर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज 455वें स्थान पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 499वें स्थान पर, अडानी एंटरप्राइजेज 547वें स्थान पर और इंफोसिस 668वें पायदान पर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.