World Password Day 4th May 2023: इन पासवर्ड को गलती से भी नहीं रखें, देखें लिस्ट

फर्म ने 3TB से अधिक डेटा का मूल्यांकन किया और 30 देशों और क्षेत्रों में 200 सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड को निकाला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • टॉप 10 में से 8 पासवर्ड 1 सेकंड से कम समय में आसानी से क्रैक हो सकते हैं
  • 123456, 123456789, guest टॉप तीन कॉमन पासवर्ड में शामिल
  • भारत में bigbasket टॉप 5 में
आजकल दुनिया भर में हैकिंग की बढ़ती घटनाओं के चलते लोगों को पासवर्ड के बारे में जागरुक किया जाता है। हालांकि, कुछ सिस्योरिटी फर्म्स द्वारा शेयर किए जाने वाले डेटा से पता चलता है कि आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो इतना कमजोर और कॉमन पासवर्ड रखते हैं कि उन्हें 1 सेकंड से कम समय में क्रैक किया जा सकता है। भारत में भी इस तरह के कॉमन पासवर्ड लोखों लोगों द्वारा रखे जाते हैं। गुरुवार, 4 मई वर्ल्ड पासवर्ड डे के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको एक सिक्योरिटी फर्म द्वारा शेयर टॉप 200 कॉमन पासवर्ड की उस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रीच के लिए बेहद नाजुक और आसान हैं।

पासवर्ड मैनेजर NordPass ने एक रिपोर्ट में बताया था कि करोड़ों लोगों द्वारा ऐसे कॉमन पासवर्ड रखे जाते हैं, जिन्हें 1 सेकंड से कम समय में ब्रीच किया जा सकता है। फर्म ने 3TB से अधिक डेटा का मूल्यांकन किया और 30 देशों और क्षेत्रों में 200 सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड को निकाला। आपको इन पासवर्ड पर एक बार नजर जरूर डालनी चाहिए और इनसे बचना चाहिए।

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड की टॉप 10 लिस्ट में से आठ पासवर्ड एक सेकंड से भी कम समय में आसानी से क्रैक किए जा सकते हैं। उपयोग किया जाने वाला सबसे आम पासवर्ड "password" था। जाहिर है कि एक सुरक्षित और ब्रीचिंग से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड में संख्या, कैपिटल लेटर और कोई चिह्न शामिल होना चाहिए। पासवर्ड के तौर पर password सेट करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसे हैकर्स चंद सेकंड में क्रैक कर सकते हैं।

NordPass के अनुसार, टॉप 10 में दूसरे नंबर पर 15 लाख से ज्यादा बार इस्तेमाल होने वाला '123456' था। तीसरे नंबर पर 1 लाख से ज्यादा बार इस्तेमाल होने वाला '123456789' पासवर्ड था। चौथे नंबर पर 'guest' था, जिसे 3.5 लाख से ज्यादा बार इस्तेमाल किया गया है। पांचवे नंबर पर 'qwerty' था। छठे स्थान पर '12345678' पासवर्ड, सातवें स्थान पर '111111' और आठवें स्थान पर '12345' पासवर्ड था। इन सभी पासवर्ड को 1 सेकंड से कम समय में क्रैक किया जा सकता है।
Advertisement

कुछ ऐसे पासवर्ड भी हैं, जिनमें अक्षर के साथ संख्या भी थी, लेकिन फिर भी ये असुरक्षित हैं। इनमें नौवें स्थान पर 'col123456' पासवर्ड था, जिसे 11 सेकंड से कम समय में क्रैक किया जा सकता है। लिस्ट में दसवें स्थान पर '123123' था। आप पूरी लिस्ट को यहां देख सकते हैं।
Advertisement

ये रिसर्च भारत के साथ कुल 30 देशों में की गई है। यदि केवल भारत की बात करें, तो टॉप तीन में 'password', '123456', '12345678' पासवर्ड शामिल हैं। चौथे स्थान पर 'bigbasket' शामिल हैं, जिसे 5 मिनट में क्रैक किया जा सकता है। कुछ अन्य मजाकिया और कमजोर पासवर्ड में 'anmol123', 'abcd1234', 'googledummy', 'Indya123', 'shopping' शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: weak passwords, common passwords, World Password Day
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.